*कन्या अभनपुर के बेटियों के बेहतर शिक्षा के लिए अभिनव अवार्ड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कन्या अभनपुर के बेटियों के बेहतर शिक्षा के लिए अभिनव अवार्ड*

 *कन्या अभनपुर के बेटियों के बेहतर शिक्षा के लिए अभिनव अवार्ड*





अभनपुर-

वर्तमान समय में  कोरोना का चरम पर है  जिसने सभी वर्ग को आर्थिक रुप से कमजोर बना दिया है ऐसे में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी  अपने पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में अभिनव चैरिटेबल फाउंडेशन रायपुर की की अभिनव पहल बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए  निरंतर प्रोत्साहित कर रही है । शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि ऐसी  बालिकाएं जो पढ़ाई में बहुत अच्छी है परंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पुस्तक  एवं अन्य सहायक सामग्री खरीदने में दिक्कतें होती है ऐसे बच्चों का चिन्हांकन करके  उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने एवं भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सके इसके लिए डॉ. अनूप भल्ला आई.एफ.एस. ,रिटायर्ड ऐ.पी.सी.सी.एफ.छत्तीसगढ़ कैडर एवं चैयरमेन फाउंडरअभिनव चैरिटेबल फाउंडेशन,को-चैयरमेन सीमा भल्ला के द्वारा छत्तीसगढ़ के अनेक सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए अभिनव अवार्ड के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे है शासकीय  कन्या अभनपुर से कु. तिरुन टंडन ,कु.विनीता गुप्ता एवं कु.स्नेहा हरवंश को प्रतिमाह 300 रुपये की छात्रवृत्ति बेस्ट अकादमिक छात्र एवं बेस्ट इन्नोवटर अवार्ड के लिए कु.उर्वशी मार्कण्डेय और कु.इशरानी  को 2000 रुपये का चेक प्रदान किया गया इन सभी बच्चों के पालक की आर्थिक स्थिति कमजोर है अतः ऐसे बच्चों के लिए फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षक हेमन्त साहू के मार्गदर्शन में अभिनव फाउंडेशन के द्वारा  विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है भविष्य में भी अधिक बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। डॉ. भल्ला ने बताया कि अभनपुर के अलावा शासकीय उ.मा.विद्यालय दमकसा कांकेर से विकेश कुमार ,ग्रेसी साहू,मोनालिसा,श्रुति,भारती सिंह,करिश्मा ,चुम्मन लाल एवं अंजना दुग्गा कुल 8 बच्चे एवं शास.पूर्व माध्यमिक शाला पिपरपारा कोटा नागेश्वर ,भावना ,कुश साहू ,डी.पी.शुक्ला उ.मा. विद्यालय भकुर्रा नवापारा से कु.डिम्पल यादव,अरुणा कैवर्त,रितिशा कैवर्त इस प्रकार कुल 19 बच्चों को मासिक छात्रवृत्ति प्रतिमाह 300 का चेक प्रदान किया गया है।   इनके द्वारा सरकारी विद्यालय में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता विकास के लिए निरंतर सहयोग किये जा रहे है । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू ने अभिनव के इस पहल को सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बहुत ही सहरानीय प्रयास बताया। और बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दिए ।कोरोना काल के कारण  बच्चों को अवार्ड के चेक एवं सर्टिफिकेट उनके घर पहुचकर शिक्षक हेमन्त साहू और भोला राम साहू ने प्रदान किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads