देखे वीडियो--- एक ओर कोरोना के चलते पूरा लॉक डाउन है तो वही नगर के समाज सेवी लोग आए आगे
एक ओर कोरोना के चलते पूरा लॉक डाउन है तो वही नगर के समाज सेवी लोग आए आगे
देखे वीडियो।
गोबरा नवापारा नगर
एक ओर कोरोना के चलते पूरा लॉक डाउन है तो वही नगर के समाज सेवी लोग आए मूक गायो को चारा देने के लिये आगे। यह कार्य गोबरा नवापारा नगर के श्री सालासर सुन्दरकाण्ड जनकल्याण संमिति के संस्थापक राजू काबरा के मार्ग दर्शन मे प्रति दिन जानवरो को उनके चारे की व्यवस्था में लगे है। राजू काबरा ने बताया
पूरे नगर में हर चौक चौराहे जहाँ गौ माता दिखती है प्रतिदिन लाकडाउन से रोज शाम 5 बजे से 7,30 तक पैरा कट्टी और चोकर दिया जा रहा है। अपनी पिकअप से पैरा कट्टी, चोकर की व्यवस्था कर जब तक लाकडाउन रहेगा तब तक ये निरीह मूक प्राणी एवम गो माता की सेवा करेंगे।
प्रतिदिन अपनी दुकान के सामने सुबह गायों को रोटी खिलाते है।वही इस सराहनीय कार्य मे इस जनकल्याण को देखकर नगर और बाहर के दयालु गो भक्त भी दील खोलकर सहयोग कर रहे जिसमे अभी तक 4 टेक्टर ,1 पिकप गायो के भोजन की व्यवस्था में सहयोगी बने साथ ही संमिति के कृष्णा यदु,गिरधारी सेन,प्रतीक शर्मा,योगेश यादव,संतोष साहू ,पिंटू साहू प्रतिदिन गो सेवा में जुटे है।
