छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार किसानों को मिला 517 करोड़ 44 लाख रु. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार किसानों को मिला 517 करोड़ 44 लाख रु.

 *पीएम मोदी ने किसानों को दिया अक्ति का तोहफा - बजाज*



  छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार किसानों को मिला 517 करोड़ 44 लाख रु.


रायपुर 

 जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय तृतीया यानी अक्ति के पावन अवसर पर पी एम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार किसानों को 517 करोड़ 44 लाख रुपए प्रदान कर उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दिया है।  उन्होने कहा कि अक्ति का पर्व किसानों के लिए नए खरीफ वर्ष के लिए अति महत्वपूर्ण होता है और इसी दिन से किसान नए खरीफ फसल की तैयारी शुरू करते हैं. ऐसे पावन अवसर पर किसानों को तोहफा प्रदान कर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका मान बढ़ाया है. श्री बजाज ने किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले सभी किसानों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads