अंतर राशि किसानों का अधिकार तत्काल दे भूपेश सरकार- नेहरू साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अंतर राशि किसानों का अधिकार तत्काल दे भूपेश सरकार- नेहरू साहू

 अंतर राशि किसानों का अधिकार तत्काल दे भूपेश सरकार- नेहरू साहू       



अभनपुर

                                  भाजपा मंडल खोरपा रायपुर ग्रामीण - महामंत्री नेहरू लाल साहू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से किसानों की अधिकारो का मांग करते हुए कहा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना  महामारी के चलते किसान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के किसानो की नजर उनके अंतर राशि पर केंद्रित है। इस लॉकडाउन के दौर में यदि उनको अंतर राशि मिलता है तो वह अपने दैनिक जीवन की वस्तु जुटाने में लाचार नहीं होंगे। इस वर्ष 2020- 21 में लगभग 92 लाख 807 मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। जिसका कांग्रेस सरकार ने रु 2500 प्रति क्विंटल धान खरीदी करने का वादा किया । जिसके अनुसार अंतर की राशि लगभग 5764 करोड़ 39 लाख 28 हजार रुपए लगभग होती है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि अंतर राशि को एकमुश्त किसानों के खाते में तत्काल डालने की व्यवस्था करनी चाहिए। कोरोना जैसे भयावह महामारी के समय पर एकमुश्त राशि "डूबते को तिनके का सहारा" मिल  सके। 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा करके राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर किसानों के पैसे को चार किस्तों में देना किसानों के प्रति असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। इस वर्ष अंतर की राशि को एकमुश्त देकर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय करें।  भाजपा शासनकाल में समितियों के कर्मचारियों को एवं समितियों को धान खरीदी में प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान था। जिसे गत वर्ष से नहीं दिया जा रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads