*खाद की कीमतों पर की गई बढ़ोतरी पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव का वर्चुअल धरना प्रदर्शन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*खाद की कीमतों पर की गई बढ़ोतरी पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव का वर्चुअल धरना प्रदर्शन*

 *खाद की कीमतों पर की गई बढ़ोतरी पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव का  वर्चुअल धरना प्रदर्शन*



जयलाल प्रजापति/नगरी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है इसी के तत्पर्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति जी के दिशा निर्देशन पर एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार शुरू से ही जन विरोधी फैसले लेते आ रही हैं उन्होंने आज फिर साबित किया कि वह किसान विरोधी सरकार है ।









उन्होंने किसानो के  द्वारा खेती किसानी में सेउपयोग की जाने वाली  खाद के  दामो पर निरंतर बढ़ोत्तरी कर रही है जो कि किसान भइयो के लिए बहुत चिंता की विषय है आज जहाँ किसान भाई पिछले 2 वर्षों से कोरोना की महामारी झेल कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है वही  मोदी सरकार किसानों के विरोध में कुछ भी फैसला ले रहे है  खाद की  कीमतों की बढ़ोतरी से निश्चित ही किसान भाइयों को  आर्थिक  स्थिति से जूझना पड़ेगा आज केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का धान खरीना  नहीं चाहती दूसरी तरफ स्वामीनाथन बिल, किसानों की आय दोगुनी, किसानों को उन्नत खेती आदि लोभ लुभाने वादे करने वाली मोदी सरकार कहीं ना कहीं किसान भाइयों को बर्बाद करने पर तुली हुई है लगातार किसान के विरोध में फैसला लेकर किसान वर्ग को कमजोर करना चाहती है जिसका हम पूरा पूरा विरोध करते हैं व मोदी सरकार से अपील करते हैं कि वह तत्काल खाद के कीमतों में की गई वृद्धि को कम करें ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads