*लॉकडाउन की अवधि में बैंक शाखाओं को प्रारंभ करने चंद्रशेखर साहू ने कलेक्टर से किया आग्रह* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*लॉकडाउन की अवधि में बैंक शाखाओं को प्रारंभ करने चंद्रशेखर साहू ने कलेक्टर से किया आग्रह*

 *लॉकडाउन की अवधि में बैंक शाखाओं को प्रारंभ करने चंद्रशेखर साहू ने कलेक्टर से किया आग्रह*

 


राजिम

 जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने गरियाबंद कलेक्टर नीलेशकुमार क्षीरसागर को पत्र लिखकर लॉकडाउन की अवधि में बैंक शाखाओं को समयसीमा निर्धारित कर प्रारंभ करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए जिले को पूर्ण कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 31 मई तक बढ़ाया गया है लेकिन उपरोक्त अवधि में बैंक की शाखाओं को खोलने के संबंध में कोई दिशानिर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। महोदय जी इस संकटकाल में सभी जनमानस की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है,अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि बैंकों में जमा होने व बैंक बंद होने के कारण वे इस धनराशि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी गई किसान सम्मान निधि की राशि एवं राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत दी जाने वाली प्रथम किश्त 21 मई को सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी जिसमें अधिकतर हितग्राही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के हैं और बैंक बंद होने की परिस्थितियों में किसान साथी उक्त धनराशि को निकाल नहीं पा रहे हैं। चूंकि गरियाबंद जिला वनाच्छादित क्षेत्र है और यहां के अधिकांश किसान एटीएम या अन्य डिजिटल लेनदेन से परिचित नहीं हैं। उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अन्य जिलों की तर्ज पर गरियाबंद जिले में भी समयसीमा निर्धारित कर बैंक की शाखाओं प्रारंभ की जाए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads