रोजाना कामगार मजदूरों व छोटे व्यापारियों को राज्य सरकार दे,आर्थिक मदद--किरण ढीढी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रोजाना कामगार मजदूरों व छोटे व्यापारियों को राज्य सरकार दे,आर्थिक मदद--किरण ढीढी

 रोजाना कामगार मजदूरों व छोटे व्यापारियों को राज्य सरकार दे,आर्थिक मदद--किरण ढीढी



आरंग-

-विश्व कोविड 19 केश से जूझ रहा हैं लगातार देश के साथ साथ प्रदेशो में कोरोना से मृत्यु की संख्या में बढोतरी हो रही है सरकार और प्रसासन पूरी तरह लोगो की सहायता में लगी हैं पर प्रदेशो की अस्पताल व्यवस्था,दवाइयां, ऑक्सीजन की कमी से लागातर आम जनता जूझ रहा है वही बात करे छत्तीसगढ़ प्रदेश तो 13 अप्रेल से लाकडाउन विभिन्न जिलों में लगा है लगातार आम जनता जो है शोशल डिस्टेंस ओर लाकडाउन का पालन कर रहे है वही राशन दुकानों में भी काला बजारी खूब हो रही है वैसे में आम जनता जो है राशन के लिए भटक रहे है कइयों के घरों में आर्थिक संकट छाया हुआ हैं आरंग विधानसभा के भाजपा महिला नेत्री श्रीमति किरण ढीढी ने बताया कि प्रदेश की आम जनता लगातार लाकडाउन का पालन कर रहे है लोग राशन की कालाबाजरी एवम आर्थिक तंगी से जूझ रहे है रोजना कामगार मजदूर,सेलून,ठेले में सब्जी,फल,गुपचुप ठेले अन्य समान बेचने वाले लोग आर्थिक तंगी से परेशान है,ऐसे लोगो को राज्य सरकार आर्थिक सहयोग प्रदान करें ताकि वे प्रसासन के नियमो का पालन सही तरीके से कर सके और उन्हें राशन की समस्या से छुटकारा मिलें,अतिशीघ्र राज्य सरकार इन वर्ग के लोगो के सार्थक निर्णय लेकर राहत प्रदान करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads