संतुलित पर्यावरण में ही समृद्ध जीवन है- नेहरू लाल साहू
संतुलित पर्यावरण में ही समृद्ध जीवन है- नेहरू लाल साहू
अभनपुर
अभनपुर के ग्राम पंचायत भरेंगा में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण कर मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मानव कल्याण अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री- नेहरू लाल साहू ने जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण किया। श्री नेहरू साहू ने संबोधित करते हुए कहा संतुलित पर्यावरण हमें स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन प्रदान करता है। पर्यावरण संतुलन पर ही संपूर्ण पृथ्वी टिका हुआ है। आज वर्तमान में जो भी भौगोलिक परिवर्तन एवं आपदा, भूकंप , ज्वालामुखी, भूस्खलन, अकाल एवं बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा की गति में तीव्रता आई है वह अंधाधुन पेड़ों की कटाई की वजह से है। नवनिर्माण, औद्योगिकीकरण ,एवं मानव द्वारा जलाऊ एवं दैनिक उपयोग के लिए लकड़ी के लिए पेड़ों की कटाई से धीरे-धीरे एक बड़े जंगली भाग भी मैदानी क्षेत्र में परिवर्तित हो चुके हैं। जिससे पर्यावरण में कार्बन -डाइ ऑक्साइड की मात्रा बढ़ता जा रहा है समय पर वर्षा नहीं हो रहा है जिससे किसानों की कृषि के प्रति उदासीनता भी एक महत्वपूर्ण कारण है। कहीं पर्यावरण के असंतुलित हो जाने के कारण बाढ़ जैसे आपदा किसानों के फसल सहित लोगों के घर एवं निर्मित व्यवस्था को चौपट कर दे रहे हैं। आज वर्तमान समय में जो वैश्विक महामारी एवं विभिन्न प्रकार के नए बीमारियों का भयंकर रूप देख रहे हैं वह भी कहीं न कहीं पर्यावरण के असंतुलित होने का एक प्रमुख कारण है।
श्रीमती अंबिका कोसले एवं सरपंच गीता साहू ने कहा छायादार एवं फलदार पौधा लगाने से मानव समाज को 100 वर्षों तक उसका लाभ मिलता है। पौधा लगाकर पेड़ बनते तक उनकी रक्षा करना हमारा नैतिक और प्रकृतिक कर्तव्य बनता है । ग्राम पंचायत के भरेगा के पंचायत भवन , आंगनबाड़ी एवं स्कूल मैदान में पौधों रोपण किया गया एवं फलदार पौधों को वितरित कर लोगों को पर्यावरण जागरूक होकर प्रकृति के प्रति उत्तरदाई बनने का अपील किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सरपंच ग्राम पंचायत भरेगा श्रीमती गीता साहू, सचिव- कन्हैयालाल कुर्रे, रोजगार सहायक रोशन कोसले , उपसरपंच -महेशू गायकवाड (भरेंगा) , उप सरपंच -श्रीमती किरण यादव (ऊल्बा) , अंबिका कोसले, शांति ध्रुव , पंच- ठाकुर राम ,धनीराम ,ईश्वर यादव , धनेश्वरी यादव ,कुंती टंडन ,देवकी बांधे, कल्याणी मंडे ,जय प्रकाश सोनवानी, रामकुमारी, आशा धिवर, बबीता कोसले ,अजय गायकवाड, महेश सोनवानी सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

