*पत्नी गई मंदिर पति सब स्पेक्टर ने लगा लिए फांसी *
*पत्नी गई मंदिर पति सब स्पेक्टर ने लगा लिए फांसी *
*जितेंद्र महमल्ला /धमतरी*
सब इंस्पेक्टर अपने ही सरकारी क्वार्टर रूद्री में फांसी लगा कर खुदकुसी कर ली। मिली सूत्रों के अनुसार कि मृतक सब इंस्पेक्टर टिम्बक राव नायक लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और इसी कारण उन्होंने कर ली आत्महत्या।
पुलिस ने बताया कि सुबह मृतक की पत्नी मंदिर गई थी इसी बीच टिम्बक राव 56 वर्ष ने घर के पंखे में फंदा डाल कर फांसी लगा ली, जब पत्नी घर लौते तो पति को पाया फंदे में लटका हुआ । उनकी पत्नी इसकी जानकारी आपने पड़ोस अन्य कर्मचारियों को दी।
टिम्बक राव धमतरी के अजाक थाने में पदस्थ थे। रुद्री पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। श्री नायक के आरक्षक बेटे की 2015 में बस्तर में मौत हो गई थी, उसके कुछ समय बाद वे सूना सुना अकेलापन महसूस करते थे। एक बेटी है जिसका विवाह हो चुका है। आवास में पति पत्नी दोनों ही रहा करते थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने बताया कि टीआर नायक अजाक थाना में पदस्थ थे।पति पत्नी दोनों ही साथ अक्सर सुबह मंदिर जाया करते थे, लेकिन आज की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को मंदिर भेजकर लगभग 6 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ समय से अस्वस्थ थे।
