*पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 08 जुलाई को राजिम में* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 08 जुलाई को राजिम में*

 *पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 08 जुलाई को राजिम में* 



राजिम

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर  अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में 08 जुलाई 2021को दिन के 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में सभी कृषि उपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून बनाने तथा रासायनिक खाद की दामों में वृद्धि के खिलाफ राज्य व्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी। 


उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, सचिव तेजराम विद्रोही, हेमंत कुमार टंडन, ललित कुमार, उत्तम कुमार, जहुर राम, रेखुराम, पवन कुमार आदि ने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की दामों में वृद्धि के साथ साथ उन पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दोगुनी टैक्स वसूली के चलते जहां किसानों का कृषि लागत बढ़ रही है वही आम मेहनतकश एवं मध्यमवर्गीय परिवार के लिए महंगाई में परिवार चलाना दुभर हो गई है। 35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल देने का लोक लुभावनी बातें करने वाली सरकार आज बड़े ही शान से करीब 100 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है।  सरकार ने कहा था कि आपदा को अवसर में बदल दो, मोदी सरकार में कॉर्पोरेटो के लिए मुनाफा बटोरने का यही अवसर साबित हो रही है। कोरोना काल में  किसान 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हुए। आज खाद कंपनियां जिनको सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त हो रही है वे मनमाने दामों में छोटे विक्रेताओं को खाद बेच रहे हैं जिससे किसानों को मिलने वाली रासायनिक खाद की दामों में भारी वृद्धि से कृषि लागत बढ़ रही है। इसके खिलाफ किसानों का राज्यव्यापी आंदोलन और भी तेज होगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads