शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी ने अपनी स्थापना के11वे सत्र में बड़ी सफलता के साथ किया प्रवेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी ने अपनी स्थापना के11वे सत्र में बड़ी सफलता के साथ किया प्रवेश

 शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी ने अपनी स्थापना के11वे सत्र में बड़ी सफलता के साथ किया प्रवेश 



आरंग

शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रसनी ने अपनी स्थापना के11वे सत्र में बड़ी सफलता के साथ प्रवेश  किया है। 2011 में नवीन प्राथमिक शाला का अस्तित्व सामने आया।ग्रामीणों का सह्रदय सहयोग,शाला समिति की सदसयता, पालको की जागरुकता, बच्चों की जिज्ञासा और यहाँ कार्यरत शिक्षको की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि एक सरकारी स्कूल पालको के बीच बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहा।                                         वर्तमान में कॅरोना काल मे जब जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वैसे कठिन समय मे भी शाला के शिक्षक स्वयम सेवी कन्या शिक्षको के साथ शिक्षा की जोट अनवरत  जलाए हुए हैं उनके कार्यो की सराहना पालको ने खुले दिल  से किया है।।                         इन सबका सबसे अच्छा पहलू जो सामने आया वह है शाला के 8 दर्ज संख्या में आशातीत वृद्धि।वर्तमान में शाला की दर्ज संख्या 101 तक पहुँच गई है।इस साल प्रवेश की सबसे बड़ी विशेषता यह हुई है कि शाला के शिक्षकों ने प्रभारी श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी के नेतृत्व में ऐसे बच्चों को भी शाला में प्रवेश कराया जो विशेष महत्व के थे।शाला प्रवेश के बाद उनमे बहुत ही ज्यादा सुधार ,सकारातमक परिणाम देखने को मिले।जो समावेशी शिक्षा को बल प्रसादं करते है।अभी भी ऐसे दो बच्चों को शाला प्रवेध कराया गया।।                      अभी क्लास का संचालन कॅरोना गाईड लाइन के अनुसार संचालित किया जा रहा है।जिसमे smc के अध्यक्ष श्री कुलेश्वर साहू जी की सहमति व सहयोग,सरपंच मैडम श्रीमती शशि देशलहरे की अनुमति व पालको के सहमति से शाला शिक्षक गण श्री गिरीश गिलहरे,श्रीमती गिरिजा चन्द्राकर,श्रीमती नम्रता सोनी,कुमारी नीतू चन्द्राकर,कु पम्मी चन्द्राकर व प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी  ने मिलकर शुरू किया है।अपने आप मे यह स्कूल एक उदाहरण है विकास का और परिस्थितियों से मुकाबला करने की दृढ़ता का।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads