*धरसीवां की 112 के कर्मियों ने घण्टेभर की मशक्कत के बाद चालक को निकाला हालत गंभीर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धरसीवां की 112 के कर्मियों ने घण्टेभर की मशक्कत के बाद चालक को निकाला हालत गंभीर*

 अज्ञात ट्रक की टक्कर से मैंगो से भरी मेटाडोर पलटी,बुरी तरह केबिन में फंसा था मेटाडोर चालक*



*धरसीवां की 112 के कर्मियों ने  घण्टेभर की मशक्कत के बाद  चालक को निकाला हालत गंभीर*

    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन पर सांकरा में सुबह एक मैंगो से भरी मेटाडोर को अज्ञात ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया वहीं टक्कर के बाद मेटाडोर अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे नाले में गिर गई और चालक बुरी तरह उसमे फंस गया जिसे धरसीवां पुलिस के डायल 112 के कर्मियों ने घण्टेभर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचारार्थ रायपुर मेकाहारा भेजा।



   जानकारी के मुताबिक मेटाडोर क्रमांक यूपी50 सीटी 2760 जिसमे मैंगो भरे हुए थे वह बिलासपुर की तरफ से रायपुर की तरफ जा रही थी तभी सांकरा में निको गेट के सामने सिक्स लेन पर उसे सामने से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी घटना के बाद मेटाडाटा अनियंत्रित होकर नीचे नाले में पलट गई और अज्ञात वाहन फरार हो गया।



   *सूचना मिलते ही पहुची धरसीवां की डायल 112*

   घटना की सूचना जैंसे ही धरसीवां पुलिस के डायल 112 को मिली तो आरक्षक गणेश राम श्रेय व मुस्तफा खान मौके पर फुछे ओर देखा तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त मेटाडोर के केबिन में चालक अंदर बुरी तरह फंसा हुआ है डायल 112 कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और उसे उपचारार्थ रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गंभीर रूप से घायल चालक का नाम संतोष बताया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads