जिला स्तरीय परामर्शदाती समिति (डीएलसीसी) की बैठक 13 जुलाई को* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला स्तरीय परामर्शदाती समिति (डीएलसीसी) की बैठक 13 जुलाई को*

 जिला स्तरीय परामर्शदाती समिति (डीएलसीसी) की बैठक 13 जुलाई को*



जितेंद्र महमल्ला/ धमतरी, 


 जिला स्तरीय परामर्शदाती समिति (डीएलसीसी) की बैठक आगामी मंगलवार 13 जुलाई को कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि बैठक शाम चार बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित होगी, जिसमें मार्च 2021 को समाप्त तिमाही तक बैंकिंग आंकड़े व जिला साख योजना में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पिछली बैठक के कार्यवृत्त का अनुमोदन, प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना के तहत कृषि ऋण, फसल बीमा योजना, शासन द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं बचत खातों में आधार सीडिंग की प्रगति, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि विषयों पर कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जिले में स्थित बैंकों के मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयकों, जिला प्रबंधक नाबार्ड और विभिन्न ऋण योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उक्त बैठक के ठीक बाद डीएलआरएसी की परामर्शदात्री समिति की बैठक लेकर कलेक्टर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण प्रशिक्षण संस्था से संबंधित कामकाज की समीक्षा की जाएगी।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads