दो बाइको की जोरदार भिड़ंत में महिला समेत 3 गंभीर सांकरा टाटीबंध मार्ग की घटनागं,भीर घायलों में एक पंचायत सचिव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दो बाइको की जोरदार भिड़ंत में महिला समेत 3 गंभीर सांकरा टाटीबंध मार्ग की घटनागं,भीर घायलों में एक पंचायत सचिव

 दो बाइको की जोरदार भिड़ंत में महिला समेत 3 गंभीर सांकरा टाटीबंध मार्ग की घटनागं,भीर घायलों में एक पंचायत सचिव 




   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

रविवार देर शाम सांकरा टाटीबंध मार्ग पर रांग साइड चल रही वाइक को सामने से आ रही वाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी आमने सामने हुई भिड़ंत में दोनो वाइको में सवार महिला समेत चार लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें धरसीवां के डायल 112 कर्मियों ने तुरन्त धरसीवां अस्पताल पहुचाया जहाँ से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक भिमोरी ढाबा ग्राम पंचायत सचिव कमलेश्वर धृतलहरे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे  पीछे उनके साथी मूलचंद साहू सवार थे दूसरी तरफ एक अन्य वाइक से  होरीलाल पिता गणेशराम यादव एवं उसकी पत्नी पूजा यादव छेरीखेड़ी से छट्टी कार्यक्रम से वापस उरला जा रहे थे लेकिन वह रांग साइड चल रहे थे कि अचानक जेके वीडियो हाल के आगे टाटीबंध मार्ग  पर दोनो आमने सामने आ गए दोनो वाइक रफ्तार में होने से आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें पूजा यादव पति होरीलाल उम्र 20 गंभीर रूप से घायल  हो गई सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस का डायल 112 वाहन मौके पर पहुचा ओर 112 में तैनात पुलिस कर्मी कपिल चंद्रवंशी व अशोक बंजारे ने तीनों गंभीर घायलों को धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया हालत गंभीर होने से तीनों को रायपुर रेफर किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads