*मेघा के मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 5 नग मोबाईल जब्त* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मेघा के मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 5 नग मोबाईल जब्त*

 *मेघा के मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 5 नग मोबाईल जब्त* 






राजेन्द्र साहू/मगरलोड

 थाना क्षेत्र में तीन माह पहले मेघा के मोबाईल दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से तीन आपचारी बालक को  गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 5 मोबाईल जब्त किया गया है।

मगरलोड टीआई प्रणाली वैद्य ने बताया कि 24 मार्च की रात्रि  मेघा के बस स्टैंड के पास स्थित सुरेश मोबाईल दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दुकान के अंदर रखे मोबाईल समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों ने गल्ला में रखे नकदी 31000 हजार रुपया और नए पुराने  मोबाइल 8 मोबाईल की चोरी की थी ।मोबाईल दुकान संचालक अनूप देवांगन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात के खिलाफ धारा 457,380 अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने चोरी हुए मोबाईल की डिटेल सायबर सेल के पास भेज दिया था।चोरी हुए मोबाईल के चालू होने पर लोकेशन के आधार पर आरोपी  को धर दबोचा। मोबाईल दुकान में ग्राम परसवानी के तीन नाबालिग बालको ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी को अंजाम देने के किये दो सायकिल में आये थे।नाबालिग के कब्जे से 5 नग मोबाईल व घटना में प्रयुक्त समान को जब्त किया।तीनों नाबालिग बालकों को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा ।इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक पवन चंद्राकर, खिनेश साहू,आरक्षक गज्जू साहू शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads