ABVP अभनपुर इकाई ने मनाया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73वां स्थापना दिवस
ABVP अभनपुर इकाई ने मनाया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73वां स्थापना दिवस
अभनपुर
विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व युवाओ के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजन कर मिठाई वितरण कर विद्यार्थी परिषद् के सभी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया ।
नगरमंत्री राधेश्याम साहू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् विद्यार्थियों के हित में कार्य करने वाली विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो विगत 73 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहा है। ABVP की स्थापना 9 जुलाई सन् 1949 को कुछ शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आपस में मिल कर किया था आज यह अपने 73 वर्ष पूरे कर रही है। कार्यक्रम में kovid प्रोटोकाल का पालन करते हुए जितेंद्र साहू, नगर सहमंत्री,राकेश साहू, महाविद्यालय प्रमुख,होमेश पटेल,राहुल साहू,आलेख साहू, धारणी यादव,भावेश निर्मलकर, टोमेश्वरी साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।
