*जोगीडिपा में नया ट्रांसफार्मर लगाने जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जोगीडिपा में नया ट्रांसफार्मर लगाने जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी*

 *जोगीडिपा में नया ट्रांसफार्मर लगाने जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी*



      *फिंगेश्वर :-*

 विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़की के आश्रित ग्राम,विशेष पिछड़ी कमार जनजाति बाहुल्य ग्राम जोगिडिपा में कई दिनों से खराब हो चुके विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ग्रामीणों के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू आज फिंगेश्वर स्थित छग राज्य विद्युत वितरण कार्यालय पहुंच कर आज ज्ञापन सौंपा और दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर ग्रामवासियों के साथ विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव व आंदोलन की बात कही।



 उन्होंने विद्युत विभाग कार्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री श्री शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़की के आश्रित ग्राम जोगीडीपा में लगा हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर महीनों से खराब स्थिति में है जिसके कारण निर्बाध विद्युत प्रदाय बाधित हो रहा है। पूर्व में भी ग्रामवासियों के द्वारा इसे सुधारने हेतु आवेदन दिया गया था लेकिन आज पर्यंत तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण ग्रामवासियों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है,अतिशीघ्र उक्त खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाने की कार्यवाही करें और दो दिवस के भीतर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने की स्थिति में ग्रामवासियों के साथ आंदोलन एवं विद्युत विभाग कार्यालय के घेराव हेतु बाध्य होंगे। इस पर विद्युत विभाग के सहायक यंत्री श्री शुक्ला ने जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू,भाजयुमो नेता नीरज शर्मा,छबि साहू,लेखराम,महेश साहू,बेदराम निषाद,आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads