अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस,नये कार्यकारिणी का किया गठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस,नये कार्यकारिणी का किया गठन
राजेंद्र साहू/मगरलोड
नगर इकाई मगरलोड ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदके 73 वे स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में महासमुंद के विभाग संयोजक वेदप्रकाश साहू उपस्थित रहे। युवाओ के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरुआत हुई। संयोजक वेदप्रकाश साहू ने अभाविप का स्थापना क्यो हुआ तथा विद्यार्थी परिषद में कैसे कार्य किया जाता है तथा परिषद के चार मुख्य कार्यक्रम बारे में बताया। साथ ही मगरलोड नगर इकाई का नवीन कार्यकारिणी गठन की घोषणा की गई। जिसमें मगरलोड अभाविप नगर अध्यक्ष उमाशंकर साहू ,नगर मंत्री खूबचंद साहू,सह मंत्री जयप्रकाश ,गैंदलाल साहू, भोला कुमार साहू,धनेश्वरी कुर्रे, कार्यालय मंत्री हिरामन साहू एसएफडी प्रमुख - दानेश्वर देवागन एसएफएस प्रमुख छत्रपाल यादव,कोश प्रमुख गितेंद्र साहू,महाविद्यालय प्रमुख सोमप्रकाश साहू,सहा महाविद्यालय प्रमुख चम्पेश्वर ध्रुव,राष्ट्रीय कला मंच तेजराम यादव,विद्यालय प्रमुख नीतीश कुमार,सह विद्यालय प्रमुख भीखम कुमार,क्रीडा प्रमुख भास्कर,तकनीकी प्रमुख दयाशंकर ,मीडिया प्रभारी पारख साहू,एनएसएस प्रमुख चंद्रहास साहू ,कार्यकारिणी सदस्य सोमनाथ,अजय,उमेश, डागेश्वर,नीरज,नवीन,खिलेश्वरी, दुर्गा ,वीरमणि, दुर्गेश्वरी, त्रिभुवन,रूपेश,युवराज, चांदनी, रूपेंद्र, राहुल,चिकेश्वर,देवेन्द्र,जीवन,छत्रपाल ध्रुव ,सनत कुमार को बनाया गया।
