संगठन ने लिया अनुसूचित जाति मोर्चा खोरपा मंडल का समीक्षा बैठक
संगठन ने लिया अनुसूचित जाति मोर्चा खोरपा मंडल का समीक्षा बैठक
अभनपुर
भाजपा खोरपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ। संगठन के मार्गदर्शन में मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत एवं भाजपा की पक्ष में वोट आंकड़ों को बढ़ाने के लिए मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा सदस्यों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलीराम सांडे ने कहा 15 साल के भाजपा कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज को एक नई दिशा एवं विकास के भरपूर अवसर मिला। वही मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार पाटिल ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ विभिन्न अपराध एवं भेदभाव मैं अत्यधिक बढ़ोतरी हुआ है।
रायपुर जिला ग्रामीण मोर्चा की सह प्रभारी अरविंद्र पहरे ने बूथ स्तर तक जाकर समाज के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर समाज को संरक्षित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं रायपुर जिला ग्रामीण प्रचार सहप्रमुख - नेहरू लाल साहू ( आईटीसेल) ने करते हुए सरकार की अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोष प्रकट किया । कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण कर किया गया ।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक -राघवेंद्र साहू (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू ,महामंत्री- लौटन गिलहरे (अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण), मोर्चा मंत्री बी आर कुर्रे, उपाध्यक्ष- खेलू राम साहू ,चंद्रकांत सोनकर, कृष्णकांत नामदेव, सरपंच भटगांव- अरुण हरबंस, सागर बार ले,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश बंजारे, महामंत्री -अजय गायकवाड, राजेश बया, दुष्यंत पटेल,तम्मन साहू, ओमप्रकाश बंजारे, संतराम कोशरीया, हीरालाल कोसरिया एवं अन्य सदस्य।

