*स्कूल प्रांगण में ही कक्षा संचालित करने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र,स्कूलों में रहेंगे बच्चे सुरक्षित :- तेजराम विद्रोही*
*स्कूल प्रांगण में ही कक्षा संचालित करने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र,स्कूलों में रहेंगे बच्चे सुरक्षित :- तेजराम विद्रोही*
गरियाबंद
अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के नाम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गरियाबंद को पत्र लिखकर मोहल्ला कक्षा के बजाय स्कूल प्रांगण में ही कक्षा संचालित करने की मांग किया है।
तेजराम विद्रोही ने स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड -19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन के कारण शिक्षण सत्र 2020-21 पूरी तरह प्रभावित रहा और अब तीसरी लहर को देखते हुए शिक्षण सत्र 2021-22 भी प्रभावित होने की स्थिति में है। विद्यार्थी शिक्षा से वंजित न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांव के मोहल्लों में मोहल्ला कक्षा शुरू कराया जा रहा है। मोहल्ला कक्षा कोरोना संक्रमण से बचाव की दृष्टिकोण से उचित नहीं है। क्योंकि मोहल्लों के चौक चौराहों में विभिन्न लोगो का आना जाना लगा रहता है इससे बच्चे अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे और बरसात, कीचड़ में उस जगह को साफ सुथरा या सेनेटाईज कर पाना व्यवहार में आ पाना संभव नहीं है।
मोहल्ला कक्षा के बजाय शाला प्रांगण सभी दृष्टिकोण से उचित और सुरक्षित है जहां पर विद्यार्थियों और अध्यापकों के अलावा किसी तीसरे व्यक्ति का बिना अनुमति के शाला में प्रवेश नहीं होगी। शालाओं में कार्यरत अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारियों के जरिए शाला प्रांगण साफ सफाई और सेनेटाइज होते रहेगा। शाला प्रमुखों और शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों द्वारा शालाओं में दर्ज संख्याओं के आधार पर सप्ताह के दिनवार अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था बनाई जा सकती है।

