*कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों का स्कूल भी खोला जाना चाहिए:- सोनू साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों का स्कूल भी खोला जाना चाहिए:- सोनू साहू*

 *कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों का स्कूल भी खोला जाना चाहिए:- सोनू साहू*



*आरंग:-*

 युवा भाजपा नेता सोनू साहू ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों के स्कूलों को भी खोला जाना चाहिए । उन्होंने बताया कि पिछले ढेड़ साल से पूरा भारत कोरोना की चपेट में रहा है,जिसके चलते लगभग हर जगह लॉकडॉउन करना पड़ा था,आर्थिक के साथ जनहानि भी उठाना पड़ा था,कोरोना के कारण जहाँ एक तरफ लोगों को जन धन की क्षति हुई है वहीं बच्चों की शिक्षा पूरी तरह चरमरा गई है । शासन,प्रशासन ने ऑनलाइन क्लास,मोहल्ला क्लास,बुल्टू के बोल आदि विभिन्न माध्यमों से बच्चों की शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था की । लेकिन फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिली । पिछले 2 वर्षों से शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आई है । अधिकांश पालक अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं । पालक अब ये मांग कर रहे हैं कि स्कूल जल्द ही खोला जाये । जहाँ एक तरफ सभी संस्थानों को खोला जा रहा है यहां तक कि शॉपिंग माल,कोचिंग संस्थान,शराब की दुकान , बाजार सब खुल चुके हैं तो बच्चों का स्कूल भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोला जाना चाहिए । दर्ज संख्या के आधार पर आधे बच्चों को प्रतिदिन बुलाकर भी कक्षायें लगायी जा सकती है । पालकों की सहमति के आधार पर विद्यालय खोले जा सकते हैं । एक ओर जहाँ बिना मूलभूत सुविधाओं के मोहल्ला क्लास,ऑनलाइन क्लॉस लगाये जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों मे बच्चों की कक्षा लगाना ज्यादा सुरक्षित है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads