*मोबाईल चोरी मामले खरोरा पुलिस को सफलता,खमतराई व धरसीवां थाना क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार*
*मोबाईल चोरी मामले खरोरा पुलिस को सफलता,खमतराई व धरसीवां थाना क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
एक माह पूर्व खरोरा बस स्टैंड पर हुई मोबाइल चोरी के मामले को खरोरा पुलिस ने सुलझा लिया है मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों में दो खमतराई व एक धरसीवां थाना क्षेत्र का निवासी निकला।
*2 मई को बस स्टैंड पर हुई थी लूट*
खरोरा टीआई नीलेश ठाकुर ने बताया कि घटना 2 मई की शाम ख़रोरा बस स्टैंड की है जहां प्रार्थी पीयूष अग्रवाल का मोबाइल जेब से चोरी हो गया था इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 170/21 धारा 379,34 भादवी का दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई।
*ट्रेस कर पकड़ा मोबाइल*
मोबाइल चोरी के इस मामले को सुलझाने पुलिस ने मोबाइल का ईएमआई नम्बर ट्रेस किया जिससे पता चला कि किस नम्बर की सिम उस मोबाइल में चल रही है और लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आरोपियों तक पहुची।
*चार नग मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल हुई बरामद*
पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग जिसका पूर्व आपराधिक रिकार्ड है उसे एवं उसके दो साथियों ईश्वर साहू पिता ऐराम साहू आयु 19 वर्ष निवासी रावाभाठा रायपुर व सत्यम बैरागी पिता रविदास बैरागी आयु 19 वर्ष निवासी रावाभाठा रायपुर व तीसरा सांकरा धरसीवाँ निवासी 17 वर्षीय बालक को विधिवत गिरफ़्तार किया नाबालिग के खिलाफ चकूबाज़ी, चोरी मारपीट की घटनाओं का पुराना रिकार्ड भी है
*विभिन्न थानों से हो चुके हैं पूर्व में गिरफ़्तार*
मोबाइल चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियो के पास से चोरी गया गया वीवो कम्पनी का मोबाइल क़ीमती लगभग 12000/- व आरोपियों द्वारा प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से 3 नग मोबाइल और बरामद हुए हैं जिन्हें अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी करना आरोपियों द्वारा बताया गया है उक्त आरोपी पूर्व में भी आसपास के थानों में लूट चोरी की वारदातों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

