*कांग्रेसियों के मेहनत से मिली आमदी महाविद्यालय भवन की स्वीकृति, धमतरी विधायक श्रेय लेने की राजनीति बंद करें :- कविता, मनोज* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कांग्रेसियों के मेहनत से मिली आमदी महाविद्यालय भवन की स्वीकृति, धमतरी विधायक श्रेय लेने की राजनीति बंद करें :- कविता, मनोज*

 *कांग्रेसियों के मेहनत से मिली आमदी महाविद्यालय भवन की स्वीकृति, धमतरी विधायक श्रेय लेने की राजनीति बंद करें :- कविता, मनोज*





*जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी*


आमदी महाविद्यालय भवन की स्वीकृति के बाद इसमें राजनीति गरमा चुकी है धमतरी के भाजपा विधायक इसे अपने प्रयास से स्वीकृति कराने का दावा कर रही है तो कांग्रेस पार्टी भाजपा विधायक पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बता रहे हैं आमदी नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष कविता साहू, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष गजेन्द्र कुम्भकार, ओंकार साहू सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमदी महाविद्यालय की स्वीकृति पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मार्च को जारी बजट में आमदी महाविद्यालय भवन को शामिल किया था, उक्त महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 465.84 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष कविता साहू ने बताया कि महाविद्यालय भवन की मांग निरन्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के समक्ष रखी गई थी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी को क्षेत्रवासियों के इस बहुप्रतीक्षित मांग से अवगत कराया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में 15 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला अध्यक्षों की प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष अग्रवाल जी व जिला अध्यक्ष लोहाना जी ने पुनः महाविद्यालय भवन की वित्तीय स्वीकृति की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई जिस पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा बहुत जल्द स्वीकृत होने की बात कही गई थी जिसकी  465.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। मनोज साहू बताया कि पूर्व  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भाजपा शासन से बहुत लड़ाई लड़ी गई थी लेकिन रमन सिंह के सरकार द्वारा इस पर कोई पहल नहीं किया गया आज जब महाविद्यालय भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई है तो धमतरी विधायक अपना कार्य बता रही है जो उनकी मात्र श्रेय लेने की राजनीति है धरातल में उनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया कर गया। नगर पंचायत आमदी नेता प्रतिपक्ष गजेन्द्र कुम्भकार ने कहा कि धमतरी विधायक केवल और केवल श्रेय लेने की काम कर रही है चाहे वह महाविद्यालय भवन को बजट में शामिल करना हो वित्तीय स्वीकृति हो या खरेंगा कोलियारी मार्ग की स्वीकृति का मामला हो, गांव में छोटा छोटा विकास कार्य हो कोई भी कार्य स्वीकृत होने पर अखबारों में छपवा कर श्रेय लेने की होड़ मची हुई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads