*इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्ड के बच्चों को भर्ती लेने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज बरसते पानी में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया*
बसपा ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
*इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्ड के बच्चों को भर्ती लेने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज बरसते पानी में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया*
जितेंद्र महमाल्ला धमतरी*
बहुजन समाज पार्टी केजिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि मेहतरू धीवर शासकीय स्कूल बठेना को छ ग शासन व्दारा इंग्लिश मीडियम में बदल गया है लेकिन पूर्व में संचालित हिंदी मीडियम को बंद कर दिया है और शासन व्दारा जिला स्तर के अधिकारियों व्दारा स्थानीय वार्ड के प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर की इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने पर स्थानीय बठेना वार्ड व सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के बच्चों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी ।
लेकिन अब शासन स्तर के अधिकारियों लोग अपने किये गये वादों से मुकर गयी है जिससे वार्ड वासियों में काफी नाराजगी है और दूसरा मामला डी डी ओ लिपिक खेमन लाल साहू जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीजामगांव के व्दारा विकास खण्ड कुरुद के अंर्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचना में पदस्थ पंचायत व्याख्याताओं का संविलियन शिक्षा विभाग में दिनांक 1.07.2018 को ई संवर्ग में (एल बी) के रूप में किया गया है तथा वेतन निर्धारण दिसम्बर दिसम्बर 2018 में किया जा चुका है संबंधित व्याख्याताओं का वेतन आहरण प्राचार्य , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीजामगांव के माध्यम से किया जा रहा है व्याख्याताओं का माह जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक अंतर की राशि वेतन आहरण अधिकारी के व्दारा नहीं किया गया है शिक्षकों व्दारा अंतर की राशि की मांग डी डी ओ लिपिक को मौखिक रूप से कई बार कहां गया है परन्तु डी डी ओ लिपिक खेमन लाल साहू व्दारा वेतन की अंतर की राशि पास करने हेतु बड़ी रकम की मांग की जाती रही है जिससे संबंधित शिक्षक मानसिक रूप से प्रताड़ित है तत्संबंध में डी डी ओ प्राचार्य को अवगत कराया जा चुका है परन्तु प्राचार्य के उदासिनता के कारण आज पर्यन्त संबंधित व्याख्याताओं का अंतर की राशि प्रदान नहीं किया गया है l



