दो वर्ष पूर्व हितग्राही के पैसे छूरा बैंक से एक ब्यक्ति द्वारा लेकर भागने की शिकायत लेकर दिव्यांक महिला पहुची कलेक्टर के समक्ष
दो वर्ष पूर्व हितग्राही के पैसे छूरा बैंक से एक ब्यक्ति द्वारा लेकर भागने की शिकायत लेकर दिव्यांक महिला पहुची कलेक्टर के समक्ष
गरियाबंद
।ग्राम कोसमबुड़ा निवासी टीलेश्वरी नेताम पति अमर सिंग नेताम जो कि शरीर से दिव्यांक भी है वो महिला के द्वारा मंगलवार को गरियाबंद कलेक्टर के पास पहुच कर अपने साथ हुए पैसे की धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुची।वही दिए गए आवेदन के आधार पर दिव्यांक महिला ने बताया कि वह ग्राम कोठीगाव में ही एक छोटे से जनरल दुकान खोली हुई है ,उस दुकान को बढाने के लिए दिव्यांक महिला के द्वारा फरवरी 2019 में चार लाख रुपये का लोन निकाली थी , जिसमे से दो लाख रुपया को तीन फरवरी 2019 को छूरा थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर सिवनी निवासी मोहन कलार पिता सुंदर कलार के द्वारा देना बैंक में मेरे हाथ से छीनकर चला गया। उस राशि को बारबार मोहन से मांगने पर वो टालमटोल करता रहा ,इस बात की शिकायत छूरा थाने में करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुआ । इसी बीच महिला की शांदी गरियाबंद ब्लाक के ग्राम कोसमबुड़ा में हो गई,लेकिन लोन से लिये राशि का किश्त जमा करने में उस महिला को काफी परेशानी होने लगी फिर भी छुरा थाने में कोई कार्यवाही न होते देख दिव्यांक महिला गरियाबंद कलेक्टर को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई । इस शिकायत को कलेक्टर द्वारा गम्भीरता से लेते हुए तत्काल छूरा एस डी एम से बात कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिए ।
