राजनीति
चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन पर महामंत्री नेहरू साहू ने किया पौधारोपण
शनिवार, 3 जुलाई 2021
Edit
चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन पर महामंत्री नेहरू साहू ने किया पौधारोपण
अभनपुर
भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने पौधारोपण कर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू के जन्म मनाया। नेहरू साहू ने प्रकृति रूपी शक्ति का उपासना करते हुए पूर्व कृषि मंत्री को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना किया। साथ ही उन्होंने कहा कि श्री चंद्रशेखर साहू 22 वर्ष के उम्र में ही जनपद अध्यक्ष, 32 वर्ष की उम्र में ही विधायक और 46 वर्ष से कम की उम्र में महासमुंद से सांसद चुनकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का अलख जगाने वाला छत्तीसगढ में अग्रणी है।श्री साहू स्वच्छंद एवं स्वस्थ राजनीति का नेता के रूप में एवं ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान नेता के रूप में प्रसिद्ध है। साथ ही बधाई प्रेषित कर उनके दीर्घायु शतायु होने का भी कामना किया।
Previous article
Next article
