समाज सेवी लौटन गिलहरे ने किया सिख केंद्र का उद्घाटन ,साथ ही किया किट वितरण
समाज सेवी लौटन गिलहरे ने किया सिख केंद्र का उद्घाटन ,साथ ही किया किट वितरण
नया रायपुर
ग्राम तुता पोस्ट माना तहसील अभनपुर जिला रायपुर में बच्चो के पढ़ाई की पुन: सीख केंद्र रूप में शुरवात किया गया। यहां सीख केंद्र 13 जुलाई 2019 से शुरू किया गया था,कोरॉना काल में यथा संभव जितना हो पाया बच्चो को सीख मित्र ने पढ़ाया।
वर्तमान में कोरोना से राहत मिलने पर पुन: सीख कार्यक्रम को संचालित किया गया।इस अवसर पर समर्थ,यूनिसेफ टीम से रमेश कासा सीख कार्यक्रम प्रबंधक छत्तीसगढ़ व जसमीत कौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रायपुर,जिनके माध्यम से सीख मित्रो,और बच्चो को सीखाने में अपना तकनीकी सहयोग दे रहे है,साथ ही यूनिसेफ द्वारा सीख मित्रो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके मनोबल बढ़ाया गया।इस कार्यक्रम में जन कल्याण फाउंडेशन के सचिव लौटन गिलहरे जी व सदस्य सागर बारले, डोमेश यादव ने सीख केंद्र के बच्चो को पाठ्य सामग्री भेंट किए और सीख मित्रो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। कल से बच्चो के कक्षा सुबह 7 से 9 बजे लगेगा।ग्राम पंचायत के पंच फुलदास बघेल,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मारकंडे,मितानिन लक्ष्मी बघेल,सीख मित्र भरत बारले,गायत्री बघेल, दामनी बन्दे, द्रोपती कोशले,चंदन मारकंडे,वर्षा मारकंडे,टीकम बघेल,एवं समस्त पालकगण,ग्रामवासी उपस्थित रहें।


