टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को प्रेरित करने जनप्रनिधियों से सहयोग की अपील की कलेक्टर ने* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को प्रेरित करने जनप्रनिधियों से सहयोग की अपील की कलेक्टर ने*

 *अंतर्विभागीय समन्वय से टीकाकरण कार्य को मिशन मोड में करने अधिकारियों को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश



टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को प्रेरित करने जनप्रनिधियों से सहयोग की अपील की कलेक्टर ने*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


 कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिले में कोविड 19 महामारी से आने वाले समय में बचाव के लिए जिलेवासियों को कोरोना टीका लगाने के लिए अपील की है। उन्होंने ग्राम स्तर पर जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच और शहरी क्षेत्र के पार्षद इत्यादि जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्डों में टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को प्रेरित कर छूटे हुए हितग्राहियों को टीकाकरण केन्द्र तक भेजने में सहयोग करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए मिशन मोड पर टीकाकरण संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।  

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व को निर्देशित किया है कि वे पटवारी, सचिव, कोटवार की ड्यूटी लगाकर शत्-प्रतिशत पात्र लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी होगी कि वे मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर प्रतिदिन कम से कम 10-10 लाभार्थियों का टीकाकरण कराने प्रेरित करेंगे। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व होगा कि वे ग्राम स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर छूटे हुए हितग्राहियों की सूची तैयार करने में सहयोग करेंगे। कलेक्टर ने जिले में 18 साल से अधिक आयु के पात्र लोगों को समय सीमा में सूचना मिल सके, इसके लिए दीवार लेखन, बैनर सहित कोटवार के जरिए गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि ग्राम स्तर पर कोविड टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिव नोडल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक नोडल होंगे, जो कि हर रोज लाभान्वित एवं छूटे हुए हितग्राही की ग्रामवार जानकारी संकलित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के जरिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को भेजेंगे। कलेक्टर ने टीकाकरण के लिए प्रेरित करते समय यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि हितग्राहियों को समझाईश दें कि वे जब भी टीकाकरण के लिए केन्द्र में पहुंचे तब साथ में आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर आएं। गौरतलब है कि जिले में शासकीय स्वास्थ्य संस्था जिला चिकित्सालय धमतरी सहित सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरूद, हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित स्कूलों में कोविड 19 का टीका लगाया जा रहा है। एक जुलाई की स्थिति में कुल तीन लाख 35 हजार 162 लोगों को टीका लगा। जिसमें दो लाख 68 हजार 681 को पहला डोज और 66 हजार 481 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads