*अपनी मांगों के लिए प्रांतीय रणनीति कार्यक्रम में रहेगी सहभागिता, सदस्यता अभियान पर रहेगा जोर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अपनी मांगों के लिए प्रांतीय रणनीति कार्यक्रम में रहेगी सहभागिता, सदस्यता अभियान पर रहेगा जोर*

    *छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई आरंग की वर्चुअल बैठक संपन्न,*


    

*अपनी मांगों के लिए प्रांतीय रणनीति कार्यक्रम में रहेगी सहभागिता, सदस्यता अभियान पर रहेगा जोर*


    *आरंग--

 क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, सहित शिक्षक पंचायत संवर्ग के मृतक साथियों की अनुकम्पा नियुक्ति आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रांतीय निर्देश एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू एवम जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के मार्गदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष आरंग हरीश दीवान की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई आरंग की वर्चुअल बैठक वेबेकस मीट आहूत की गई।प्रारंभिक उद्बोधन में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने संगठन के विगत सत्र के कार्यों गतिविधियों पदाधिकारियों की सहभागिता की समीक्षा, विगत वर्षों की सदस्यता अभियान एवं वर्तमान सत्र में 1 जुलाई से सदस्यता अभियान के निर्णय, ब्लॉक कार्यकारिणी भंग होने , प्रांतीय एवं जिला इकाई के दिशा निर्देशों कार्यक्रम की जानकारी तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं के लिए शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से ज्ञापन सौंपकर चर्चा, पदाधिकारियों की सोशल मीडिया में सक्रियता सहित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही वर्तमान भूपेश बघेल सरकार के जन घोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, वेतन विसंगति ,पुराने पेंशन बहाली आदि मांगो सरकार तक पहुंचाने एवं उसको पूरा कराने के लिए प्रांतीय इकाई द्वारा घोषित रणनीति कार्य योजना तथा चरणबद्ध कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया एवं उक्त कार्यक्रमों में पदाधिकारियों तथा सक्रिय सदस्यों की अधिक से अधिक सहभागिता एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वर्चुअल बैठक को जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा, सविता रात्रे जिला महामंत्री मनोज मुछावड  जिला पदाधिकारी गण सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।*

वर्चुअल बैठक में संचालन ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने किया। वर्चुअल बैठक में जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी गण अध्यक्ष हरीश दीवान जिला संयोजक कन्हैया कंसारी  जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा ,सविता रात्रे जिला महामंत्री मनोज मुछावड जिला सयुक्त सचिव रुद्रनारायण तिवारी, भगवती ठाकुर, प्रफुल्ल मांझी अभिषेक तिवारी,जग्गू राम साहू, प्रदीप जांगड़े,धनीराम साहू,अभिषेक बारे,ढालेंद्र साहू,एच् सुन्दरराव,जितेंद्र देवांगन, किरण देवांगन, लकेश्वर धुर्व, नेमेश्वर साहू,संजीदा शुक्ला,नूरजहाँ परवीन अली,पायल शुक्ला,सावित्री ठाकुर,संतोष कुमार वर्मा,सोहन लाल चंद्राकर तोरण लाल साहू,विनोद चंद्राकर  सहित पदाधिकारियों एवं सक्रिय शिक्षक साथियों ने भाग लिया।।



*हरीश दीवान ब्लॉक अध्यक्ष                          छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक शाखा आरंग*

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads