*जिला कांग्रेस महामंत्री साहू ने केंद्र पर छत्तीसगढ़ की घोर उपेक्षा का लगाया आरोप* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जिला कांग्रेस महामंत्री साहू ने केंद्र पर छत्तीसगढ़ की घोर उपेक्षा का लगाया आरोप*

 *जिला कांग्रेस महामंत्री साहू ने केंद्र पर छत्तीसगढ़ की घोर उपेक्षा का लगाया आरोप*



*मोदी  मंत्रिमंडल विस्तार में नहीं मिली छत्तीसगढ़ के सांसदों को जगह*



रायपुर :

-केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में छत्तीसगढ़ से किसी भी सांसद को नहीं लिए जाने से एक बार फिर कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया है जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के महामंत्री प्यारे लाल साहू ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी के चुनावी भाषण के झांसे में आकर भाजपा को ग्यारह में से नौ सांसद इस आशा और विश्वास के साथ जीता कर दिए थे की छत्तीसगढ़ के सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेगे ताकि छत्तीसगढ़ का विकास हो सके लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता का यह आशा और विश्वास धरे के धरे रह गए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग राज्य है जहां 52 % आबादी निवासरत है पिछड़ा वर्ग में इस बात की उम्मीद थी मोदी कैबिनेट टू के विस्तार में कम से कम पिछड़ा वर्ग से किसी सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में किसी भी सांसद को मौका ना देकर मोदी का छत्तीसगढ़ के विकास विरोधी पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है । उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा है कि क्या मोदी छत्तीसगढ़ के अपने भाजपा सांसदों को मंत्री के योग्य नहीं समझते अगर मंत्री के योग्य नहीं समझते तो सांसद का टिकट देकर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात क्यों उन्होंने कहा है कि यही छलावा और विश्वासघात आने वाले चुनाव में भाजपा को बहुत महंगा साबित होने वाला है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads