बारात में आये दो युवकों ने किया पंगत परोस रहे युवक पर चाकू से हमला,खरोरा की घटना,दोनो आरोपी गिरफ्तार*
बारात में आये दो युवकों ने किया पंगत परोस रहे युवक पर चाकू से हमला,खरोरा की घटना,दोनो आरोपी गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
बीती रात खरोरा में बारात में आये दो युवकों ने पंगत भोजन परोस रहे एक युवक पर चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खरोरा टीआई नीलेश ठाकुर के मुताबिक कल 7 जुलाई को ख़रोरा के राऊतपारा निवासी अरुण वर्मा की दो बेटियों का विवाह था एक बारात भनपुरी व दूसरी बारात बीरगाँव से आई हुई थी । रात्रि के समय बारातियों की पंगत यानी भोजन कराने का काम चल रहा था तभी भोजन करा रहे राऊतपारा निवासी देवलाल ध्रुव पिता नेतराम ध्रुव आयु २२ वर्ष के साथ बिरगाँव से बारात में आए दो युवक भोजन परोसने को लेकर उलझ गए दोनो आरोपियों व की भोजन परोस रहे युवक से कहासुनी हो गई।
*एकमत होकर किया चाकू से बार*
भोजन परोसने के दौरान हुए विवाद को लेकर आरोपी तिलक कौशल उर्फ़ विक्की पिता गणेश कौशल आयु १९ वर्ष निवासी बिरगाँव व टिकेश वर्मा उर्फ़ टीनू पिता प्यारेलाल वर्मा आयु २६ वर्ष निवासी धरसीवां ने एक राय हो कर देवलाल ध्रुव पर चाकू से ४-५ वार कर जानलेवा हमला कर किया जिससे देवलाल के हाथ व पीठ पर गंभीर चोट आईं।
पीड़ित देवलाल के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिस पर आरोपियों की निशान देही कर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया गया एवं दोनो आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।
