भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल कार्यसमिति की विशेष बैठक में जिला प्रभारी व मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी हुए शामिल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल कार्यसमिति की विशेष बैठक में जिला प्रभारी व मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल कार्यसमिति की विशेष बैठक में जिला प्रभारी व मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी हुए शामिल

अभनपुर

 भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल कार्यसमिति की विशेष बैठक धीवर समाज भवन में जिला प्रभारी व मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, जिला सह प्रभारी प्रहलाद रजक, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। प्रभारियों ने मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ व मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मनमानी पूर्ण रवैये को जनता के बीच रखने का दायित्व भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा करना होगा। सत्तारूढ़ दल द्वारा विधानसभा चुनाव के समय घोषणापत्र जारी किया गया था उसके क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया है, बल्कि मतदाताओं को धोखे में रखकर सत्ता हासिल करने वाले सरकार के प्रभावशाली लोग नये तौर तरीकों से कमीशनखोरी में व्यस्त हैं, शराबबंदी की बात कहने वाले लोग चुनाव जीतने के बाद अवैध शराब वितरण को संरक्षण दे रहें हैं, शराब के कारण आपराधिक मामले बढ़ें हैं। ऐसे अनेक विषयों का विरोध करने, केन्द्र सरकार के योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, संगठन को मजबूत बनाने और सतत संपर्क बनाए रखने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का निरंतर संवाद व क्षेत्र में प्रवास होना चाहिए। 



मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने मंडल संगठन के वर्तमान कार्यकाल में सम्पन्न कार्यक्रमों का विवरण तथा भविष्य की कार्ययोजना को प्रस्तुत किया। 




इस अवसर पर कुंदन बघेल, श्याम नारंग, संतोष शुक्ला, राघवेन्द्र साहू, सुनील प्रसाद, आशीष शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिलीप अग्रवाल, संचित तिवारी, किशोर शर्मा, संगीता शर्मा, दलजीत चावला, इन्द्र कुमार साहू, भरत बैस, सूरजलाल साहू, रामचरन चक्रधारी, रवि बघेल, हेमलता साहू, ललित साहू, श्यामलाल वर्मा, रोहित कुर्रे, शिवनारायण बघेल, विजय सिन्हा, बबला यादव, खुमान ध्रुव, गौरव शर्मा, चुम्मनलाल साहू, तुलसीराम ढीढी, शंकरलाल चंद्राकर, पुष्पा सिन्हा, भारती तारक, कमलेश ध्रुव, कौशिल्या धृतलहरे, पुनौतीन साहू, गुनीराम साहू, लेखूराम साहू, डमरु तारक, सूरज तारक, कलाराम तारक, मेसुल साहू, थानेश्वर साहू, बुधराम पाल, दिनेश साहू, सोमेश गोस्वामी, गोविन्द साहू, रामकृष्ण बैस, झड़ी राम पटेल, हेमन्त साहू, कोमल धृतलहरे, ईश्वर साहू, नरोत्तम भारती, राधेश्याम तारक, भीम यादव, वीरेन्द्र साहू, मुकेश साहू, मानसिंग ध्रुव, नेतराम साहू सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads