नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल मथुर ने पत्रकार वार्ता मे कहा..पुलिस के लिए जनता के मन मे विश्वास और अपराधियों में होना चाहिए ख़ौफ़.. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल मथुर ने पत्रकार वार्ता मे कहा..पुलिस के लिए जनता के मन मे विश्वास और अपराधियों में होना चाहिए ख़ौफ़..

 नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल मथुर ने पत्रकार वार्ता मे कहा..पुलिस के लिए जनता के मन मे विश्वास और अपराधियों में होना चाहिए ख़ौफ़..

गरियाबंद

 जिले की नवपदस्थ एसपी पारुल माथुर ने आज मीडिया से हुई बातचीत में अपने इरादे साफ कर दिए है। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा और बुरे लोगो के साथ बुरा बर्ताव किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि वे बातें करने की बजाय काम करने में विश्वास रखती है। आने वाले वक्त में उनका काम लोगो को दिखने लगेगा ।






एसपीं पारुल माथुर ने कहा गरियाबंद जिला पूरी तरह अपराध मुक्त हो जिसके लिए वो प्रयास करेंगी गरियाबंद जिले में अगर कुछ गलत हो रहा हो तो पत्रकार उन्हें अवगत कराएं क्योंकि यह जिला पूरी तरह आप लोगों का है हम तो यहां कुछ समय के लिए आते है और हमसे जो सहयोग बन पड़ेगा वह हम करेगे क्षेत्र में हिरा एवं गांजे की तस्करी को लेकर उन्होंने कहा वे प्रयास करेंगी कि उड़ीसा सीमा पर ऐसी कुछ व्यवस्था किया जाए कि सीमा पर लगातार सतर्कता के साथ नजर रखा जाए।

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक पारुल मथुर ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा गरियाबंद जिला उनके लिए पूरी तरह से नया जिला है जिसके चलते हुए पत्रकारों से चर्चा कर यहां के विभिन्न परिस्थितियों से अवगत होना चाहती हैं और वे विशेष रूप से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर फोकस करना चाहती है.




 

हीरा की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि वह हीरा खदान जाकर स्थितियों से अवगत होने के बाद हीरा की तस्करी पर रोक लगे इसके लिए हुए प्राथमिकता से प्रयास करेंगी उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिकता महिलाओं को किसी भी किस्म की दिक्कत ना हो । वैसे उनकी इच्छा है कि गरियाबंद और राजिम के चौराहों में में रेड एवं ग्रीन सिग्नल लाईट लगे इसके लिए वे प्रयास करेंगी इसी तरह उन्होंने कहा कि जतमई और घटारानी में टूरिस्ट पुलिस की स्थापना करेंगे ताकि लोगों को दिक्कत और परेशानी ना हो क्योंकि यह दोनों क्षेत्र पर्यटन क्षेत्र है और इससे काफी कुछ संदेश अन्य जिलों में जाता है ।



हीरा को लेकर उन्होंने कहा कि वह मुखवीरों को और सक्रिय करेंगे और पुलिस थाना को भी अधिक से अधिक सक्रिय कर हीरा तस्करी पर अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान देंगे इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किराए दार व मकान मालिक दुकान हो उसकी सूची तैयार कर उस पर विशेष ध्यान दें कुछ एनजीओ को लेकर पत्रकारों ने शिकायत की जिस पर उन्होंने जांच कराने की बात कही इस अवसर पर अनेक वाहनों में प्रेस लिखा हुआ फर्जी वाहन दौड़ रहे हैं उस पर भी कार्यवाही करने की बात पत्रकारों ने कही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads