ग्राम पंचायतों में अनेक कार्यो का भूमिपूजन , पौधा वितरण , व पौधा रोपण किया
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने मगरलोड क्षेत्र में किया दौरा
ग्राम पंचायतों में अनेक कार्यो का भूमिपूजन , पौधा वितरण , व पौधा रोपण किया
राजेन्द्र साहू/मगरलोड .
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने 10 जुलाई दिन शनिवार को मगरलोड क्षेत्र में दौरा किया । जिसमें सबसे पहले विश्राम गृह मगरलोड में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात किया व कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुना व अतिशिघ समस्या को हल करने की बात की । उसके बाद ग्राम पंचायत राकाडीह में पक्की नाली निर्माण कार्य की भूमिपूजन और किसानों को फलदार पौधे वितरण किया , ग्राम पंचायत खिसोरा में सीसी रोड निर्माण भूमिपूजन कर , किसानों को पौधे वितरण करते हुए गौढान में पौधे रोपे गये , अंत में ग्राम पंचायत अमलीडीह में सायकल स्टैण्ड की भूमिपूजन व आंगनबाड़ी भवन की भूमिपूजन किया गया । इस अवसर पर मुख्यअतिथि सिहावा विधायक लक्ष्मी धुव्र ने ग्राम पंचायत खिसोरा में आम जनता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भुपेश सरकार आम जनता के हित के लिए अनेक कार्य कर रहे है । अपने चुनावी वादे को एक एक कर कर रहे है । राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना नरवा , गरवा , घुरवा , बाड़ी के तहत किसानो व पशु पालकों के आय के साधन बढ़ाने के लिए योजना का सफल किन्वायन किया जा रहा है जिससे किसान व पशुपालक आत्मनिर्भर बन रहे है । और आगे कहा कि देश में कोरोना संकट होते हुए भी हमारे भुपेश सरकार द्वारा किसानों को धान के बोनस की अंर्तराशि को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत दे रहे है । और आज हमारा छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने वाले राज्य बन गया है । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर, कुसुमलता तोषण साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांता साहू , जिला उपाध्यक्ष विसहत राम साहू , जिला सह सचिव पप्पू देवागन , हेमंत देवागन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष डीहू राम साहू , जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू , प्रभारी महामंत्री डाकवर साहू , पुर्व ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष चांदन बाफना , जनपद सभापति डॉ.गिरीश साहू , सर्वेश बाफना , हरिविनायक , कृष्णा गंगासागर , जनपद सदस्य अश्वनी दानीपाल , थनेन्द्र तारक , बुलेश्वर साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खिलावन साहू , ब्लॉक उपाध्यक्ष नारद साहू , पोखन कंवर राजू साहू , दीपा साहू , देवेन्द्र साहू , बिसुन साहू , जयकरण साहू , दिवाकर ठाकुर , निरेन्द्र निर्मलकर केवल वर्मा , हेमंत साहू , गिरेश साहू , चंन्दहास साहू , अनील साहू , खेमलाल साहू , वेलसिंग धनंजय , जगदीश साहू , लक्ष्मण साहू सहित कांग्रेसीजन उपस्थित रहें ।
