मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से तस्कर करने वाले आरोपी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से तस्कर करने वाले आरोपी गिरफ्तार

  मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से तस्कर करने वाले आरोपी गिरफ्तार



गरियाबंद

मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से तस्कर करने वाले आरोपी गिरफ्तार । • कब्जे से दो अलग -अलग पिटठु मे 06-06 किलोग्राम कुल 12 किलो ग्राम जप्त मादक पदार्थ गांजा । • कुल किमती 60,000 एवं होण्डा मो 0 सा 0 किमती 30,000 रूपये , जुमला रकम 90,000 रूपये । • गरियाबंद जिले में तस्करो के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही । • अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को ले जा रहा था तस्कर । पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के दिशा –निर्देश पर थाना मैनपुर की वर्ष 2021 की तीसरी कार्यवाही । 



. विवरण : - गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के दिशा - निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो एवं श्री सुखनंद राठौर के मार्गदर्शन , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद / मैनपुर श्री संजय ध्रुव के नेतृत्व में क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा- निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 20.07.2021 दिन मंगलवार को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन मो 0 सा 0 क्रमांक सीजी 05 आर 2446 का चालक अपने मो 0 सा 0 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ग्राम झरियाबाहरा की ओर बिक्री करने वा परिवहन करते अपने मो 0 सा 0 मे रख कर ले जा रहे है की सूचना पर फुलझर घाटी पहुंचकर नाका बंदी कर उक्त वाहन मो 0 सा 0 क्रमांक सीजी 05 आर 2446 का आने का इंतजार किये उक्त मो 0 सा 0 के आने पर मो 0 सा 0 चालक को रूकवा कर पुछताछ किया जो अपना नाम भोजलाल डोगरे पिता कामेश्वर डोंगरे उम्र 27 साल साकिन कोलिहापदर थाना रायघर जिला नबरंगपुर ( उड़िसा ) बताया जिन्होने अपने मो 0 सा 0 में एक प्लास्टिक थैला में प्लास्टिक टेप से लपेटे हुये दो अलग- अलग पैकेट से लिपटा हुआ गांजा जैसे मादक पदार्थ रखा हुआ जिसे धारा 91 जा 0 फौ 0 के तहत् वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर एवं आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर एवं मादक पदार्थ तस्करी कि धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पायें जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 48/2021 धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है । साहु , उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम , सउनि यदुराज ठाकुर प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी , दिलीप सिन्हा एवं आरक्षक चन्द्रशेखर ध्रुव , रविकांत ठाकुर , विक्रम सतीश सोनकर , बिरबल नेताम , नरेश निषाद एवं सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही । गिरफ्तार आरोपी :- भोजलाल डोगरे पिता कामेश्वर डोंगरे उम्र 27 साल साकिन कोलिहापदर थाना रायघर जिला नबरंगपुर ( उड़िसा ) ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads