*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर की बैठक सम्पन्न,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग,02 अक्टूबर को सत्याग्रह आंदोलन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर की बैठक सम्पन्न,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग,02 अक्टूबर को सत्याग्रह आंदोलन*

 *छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर की बैठक सम्पन्न,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग,02 अक्टूबर को सत्याग्रह आंदोलन*




*आरंग-- 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर की जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक दिनाँक 18/09/2021 को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा काल की गणना की मांग, जन घोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के लिए प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में सत्याग्रह आंदोलन की तैयारी तथा सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित किया गया व सांगठनिक  चर्चा की गई ।प्रांतीय आह्वान पर 02 अक्टूबर 2021 को सत्याग्रह आंदोलन महात्मा गांधी की प्रतिमा के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम किया जावेगा। । इसकी तैयारी हेतु रायपुर जिले के सभी ब्लाकों आरंग, अभनपुर,तिल्दा, धरसीवा मे  25, 26 सितंबर 2021 को तैयारी बैठक आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए  सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी को मिलजुल कर प्रयास करने कीआवश्यकता पर बल दिया है, जन घोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति एवं वेतन विसंगति दूर करने,शिक्षक पंचायत संवर्ग के समय मृत हुए साथियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने,पुरानी पेंशन बहाली को हमें पुरजोर तरीके से शासन  तक अपनी आवाज को बुलंद करते हुए पहुंचाना है ।*


     *आज की बैठक में मुख्य रूप संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला,प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र मिश्रा,जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी टिकेश्वरी साहू, हरीश दीवान ब्लॉक अध्यक्ष आरंग, गोपाल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष तिल्दा,बुद्धेश्वर बघेल ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर,जिला पदाधिकारीगण में डाॅ सी.एल.साहू, अतुल शर्मा,मनोज मुछावड, विनोद साहनी,अनिल वर्मा,कॄपा माहेश्वरी,रूद्रनारायण तिवारी,समर अब्बासी,राकेश सोनबरसा, संतोष सोनवानी, मोतीमाला साहू,टेक राम कंवर सहित जिला एवं ब्लॉक  पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा ने किया|

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads