*सात सूत्रीय मांगों को लेकर सतनामी समाज द्वारा 27 सितंबर को प्रदेश स्तरीय बाइक रैली सतनाम संदेश यात्रा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सात सूत्रीय मांगों को लेकर सतनामी समाज द्वारा 27 सितंबर को प्रदेश स्तरीय बाइक रैली सतनाम संदेश यात्रा*

 *सात सूत्रीय मांगों को लेकर सतनामी समाज द्वारा 27 सितंबर को  प्रदेश स्तरीय बाइक रैली सतनाम संदेश यात्रा* 




आरंग

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा सात  सूत्रीय मांगों को लेकर अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र के नेतृत्व में 27 सितंबर सोमवार को प्रदेश स्तरीय सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली निकाली जा रही हैं जो गुरु घासीदास प्लाजा अमापारा रायपुर से निकलकर गिरौदपुरी धाम में समापन होगी। उक्त जानकारी भोजराम मनहरे प्रदेश सचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ने बताया कि सतनामी समाज सात सूत्रीय मांगों को लेकर बाईक रैली निकालने जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से बलौदाबाजार भाटापारा जिला जो गुरु घासीदास बाबा जी व गुरुवंशजों का जन्मस्थली तथा कर्मभूमि  हैं जहां लाखों करोड़ों अनुयायियों की भावना व आस्था का सम्मान करते हुए बलौदाबाजार भाटापारा जिला को "गुरु घासीदास" जिला नामकरण करने तथा जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा सीधी भर्ती व पदोन्नति में आरक्षण शीघ्रता से लागू करने , नवीन विधानसभा भवन को छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी के नाम पर यथावत रखने छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण शराब बंदी कर नशा मुक्त राज्य घोषित करने ,अनुसूचित जाति विशेष कंपोनेंट की राशि को अनुसूचित जाति  के विकास में ही खर्च करने, गिरौदपुरी में गुरु शिक्षा संस्थान एवं गिरौदपुरीधाम का समन्वित विकास करने, सभी जिला मुख्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रावास खोलने एवं छात्रवृत्ति की आय सीमा को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक सतनाम संदेश यात्रा बाइक रैली निकाली जा रही हैं जिसमें पूरे प्रदेश से स्वेत वस्त्र धारण कर स्वेत झंडा लिए लाखों की संख्या में शामिल होकर बलौदाबाजार पहुंचकर सभी एकत्रित होकर कलेक्टर जिला बलौदाबाजार भाटापारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह रैली  गुरु घासीदास प्लाजा आमापारा रायपुर से प्रातः 6:00 बजे निकलकर जय स्तंभ चौक , मोवा, विधानसभा में 7:00 बजे, मंदिर हसौद 7:45 बजे, बाराडेराधाम 8:45 बजे, चंदखुरी 9:30 बजे, सेमरिया दोंदे 10:00 बजे, खरोरा 10:30 बजे, भैसा 11:00 बजे, खपरीपुरी धाम 11:30 बजे, भंडारपुरीधाम 12:00 बजे, तेलासीपुरीधाम 1:00 बजे, गैतरा, संडी, पलारी 1:30 बजे, बलौदा बाजार  2:00 बजे पहुँचने पर जिला कलेक्टर बलोदाबाजार भाटापारा को मुख्यमंत्री के नाम से उक्त मांगों हेतु ज्ञापन सौंपने के  पश्चात रैली आगे बढ़ते हुए लवन 4:00 बजे कसडोल 4:30 बजे ,कटगी 5:00 बजे, मडवा गिरौदपुरी धाम 6:30 बजे पहुंचेगी जहां बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली पवित्र धाम में मंगल आरती कर समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा मंचीय उद्बोधन के पश्चात समापन होगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads