28 सितंबर को राजिम किसान महापंचायत मैं जाने हर गांव के किसान इच्छुक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

28 सितंबर को राजिम किसान महापंचायत मैं जाने हर गांव के किसान इच्छुक

28 सितंबर को राजिम किसान महापंचायत मैं जाने हर गांव के किसान इच्छुक


    

भरत कुम्भकार/खरोरा

  रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र के गांव कठिया नंबर वन मैं नौ गांव के किसानों का बैठक हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान भाग लिए सब ने संकल्प लिया की यह किसान के भविष्य निर्धारण करने वाला किसान आंदोलन किसान महापंचायत के हर कार्यक्रम में भाग लेंगे हर किसान चाहते हैं कि उसके अनाज का पूरा पूरा खरीदी हो तथा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने किसानों के नाम पर तीन कृषि बिल की वापसी हो सभा को राजू शर्मा जिला पंचायत के सभापति पारसनाथ साहू किसान नेता सरदार अजीत सिंह गोविंद चंद्राकर जनक रामा हरे दीपक की करिहा अवध राम वर्मा नारायण वर्मा सरदार रणजीत सिंह अप्रेस वर्मा लेख राम रात्रे सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधन किया कार्यक्रम स्थल में ही किसान महापंचायत को सफल बनाने ₹10 से लेकर हजार रुपए का दान पटका बिछाकर एकत्र किया तथा अधिक से अधिक संख्या में जाने हेतु पूरी तैयारी की जानकारी दिया ज्ञात हो कि किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के राकेश टिकैत मेघा पाटेकर बलदेव सिंह सिरसा डॉ सुनीलम सहित अनेक किसान नेता आ रहे हैं जिसको सुनने छत्तीसगढ़ के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सभा में ही नारे लगाते हुए कहा कि तीनों तीनों कृषि बिल वापस लिया जाए एवं समर्थन मूल्य की गारंटी दिया जाए एवं किसान एकता के नारे बुलंद किए इस तरह का माहौल सभी क्षेत्रों में बना हुआ है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads