भोथीडीह में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2 से
भोथीडीह में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2 से
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
ग्राम भोथीडीह में नव युवा संगठन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक रखा गया है। स्पर्धा में प्रथम पुरूस्कार 7001 रूपये,द्वितीय पुरूस्कार 5001रूपये,तृतीय पुरूस्कार 3001रूपये व चतुर्थ पुरूस्कार 2001 रूपये है।इनके अलावा बेस्ट रेडर,डिफेंडर,ऑलराउंडर एवं अनुशासीत टीम को 501 रुपये दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 301 रूपये आयोजक समिति द्वारा रखा गया है। 2 अक्टूबर के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कांति कंवर जिला पंचायत सदस्य धमतरी होंगे। अध्यक्षता थनेन्द्र तारक जनपद सदस्य मगरलोड करेंगे।विशिष्ट अतिथि राधिका सिन्हा सरपंच भोथीडीह,अनीता गौर शिक्षिका,मुकेश पटेल, मनोहर गायकवाड़,एवन लाल साहू, मकरंद सिंह गौर,भुवन गायकवाड़,खोरबाहरा सिन्हा,पीलू चक्रधारी,सेवक ठाकुर,राजा खान रहेंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी टीम केवल निषाद,भीषम निषाद, देवेन्द्र निषाद व उमेश कुमार निषाद से सम्पर्क कर सकते है।
