*जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु सृजन सोनकर विद्या मंदिर उ .मा. वि. आरंग से 4 बच्चों का हुआ चयन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु सृजन सोनकर विद्या मंदिर उ .मा. वि. आरंग से 4 बच्चों का हुआ चयन*

 *जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु सृजन सोनकर विद्या मंदिर उ .मा. वि. आरंग से 4 बच्चों का हुआ चयन*








आरंग


स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में इस वर्ष 4 बच्चों के नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर चार चांद लग गए। ज्ञात हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के चयन हेतु परीक्षा आयोजित करता है । जिसमें हजारों विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। इसी कड़ी में सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग से चार बच्चों का सफलतम चयन हुआ है जिसमें चि. चंद्रकांत कुंभकार पिता बसंत कुंभकार, चि.मीत साहू पिता भरत राम साहू ,चि. निहाल साहू पिता कन्हैयालाल साहू ,चि. कामेश्वर देवांगन पिता संतोष देवांगन का चयन हुआ है ।  ज्ञात हो कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष नवोदय विद्यालय हेतु बच्चों का चयन होता ही रहता है। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर, सह सचिव श्री सियाराम सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा, नवोदय शिक्षक श्री भीमा लाल यादव सहित समस्त गुरुजनों ने उनके  उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads