पण्डरीपानी डील में नवयुवक गणेशोत्सव समिति व ग्राम समिति पण्डरीपानी में संस्कृति आधारित भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन
पण्डरीपानी डील में नवयुवक गणेशोत्सव समिति व ग्राम समिति पण्डरीपानी में संस्कृति आधारित भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन
तेजस्वी/छुरा
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम पण्डरीपानी डील में नवयुवक गणेशोत्सव समिति व ग्राम समिति पण्डरीपानी में संस्कृति आधारित भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
गणेश विसर्जन व पृक्ष पक्ष के उलक्षय में आयोजित रात्रिकालीन डी जे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के प्रांतिय उपाध्यक्ष व क्षेत्रिय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता सरपंच केदार ध्रुव ने किया् विशेष अतिथि बतौर उपसरपंच प्रेम सिंग ध्रुव, समाजिक कार्यकर्ता मानसिंग निषाद, पूर्व सरपंच हेमंत ध्रुव, ओमप्रकाश साहू,पंच थानू राम सोनवानी, छोटन साहू, गायत्री, संगीता, कुंती ध्रुव, ग्राम पटेल भगत सिंह ध्रुव, ग्राम अध्यक्ष प्यारे लाल साहू,रामानंद साहू, शिक्षक खोलबाहरा राम निषाद, सचिव भीषम कोषले उपस्थित थे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि जहाँ सुमति तहाँ सम्पति नाना। अच्छे विचार से एकता की जन्म होती है। एक छोटे से गाँव पण्डरीपानी में मध्य डी जे डांस का होना एकता,सुख, और शांति को दर्शिता है। शिक्षक निषाद, मानसिंग निषाद, ओमप्रकाश साहू,पंच गायत्री ध्रुव ने भी सभा को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में सामूहिक डांस प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 5000/रु.द्वितिय पर 3000/रु.तृतिय आने पर 2000/रु.तथाएकल डांस प्रतियोगिता मे प्रम आने वाले को क्रमश:3000/रु.2000/रु.तथा 1000/रु.तक की व्यवस्था नवयुवक मंडल, ग्राम समिति तथा पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर नरेन्द्र, दिनेश साहे,यशवंत ध्रुव,तेज राम, गोपाल,दीनू,लक्की सिंहा, तथा संचालक शिक्षक साहू,सहित बडी़ संख्या में ग्रामीण एव खरखरा पंचायत के श्रद्धालु दर्शक गण उपस्थित थे।


