गोंड़वाना समाज का तहसील स्तरीय नवाखाई मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया गया,गोंडी नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति रही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गोंड़वाना समाज का तहसील स्तरीय नवाखाई मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया गया,गोंडी नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति रही

गोंड़वाना समाज का तहसील स्तरीय नवाखाई मिलन समारोह  भव्य रूप से मनाया गया,गोंडी नृत्यों की  आकर्षक प्रस्तुति रही



जयलाल प्रजापति/नगरी

नगरी-गोंड़वाना समाज तहसील नगरी का रविवार को  मुख्यालय नगरी के गोंड़वाना भवन में नवाखाई मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा ,अध्यक्षता रामप्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोंड़वाना समाज  एवम विशिष्ट अतिथि के तौर पर कलेक्टर पी एस एल्मा,पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम ,श्रवण मरकाम,संरक्षक कुंदन साक्षी,विश्वनाथ मरकाम, पिलाराम नेताम,शकुंतला ठाकुर, बिंदा नेताम,प्रेमलता ध्रुव प्राचार्य,सोप सिंग मंडावी अध्यक्ष विकास समिति ,एल एल ध्रुव,शोभी राम नेताम उपस्थित थे।इस समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बूढ़ादेव की पूजा अर्चना के साथ किया गया तथा इस दौरान पूरा परिसर बुढाल पेन ता सेवा सेवा के जयकारों से गूंज उठा।




कार्यक्रम में अतिथियों  सेवा जोहार स्वागत  पिला चांवल का टीका लगाकर सफेद पगङी बांध कर किया तथा पूरे क्षेत्र से आये हुए सामाजिक जनों का भी प्रवेश द्वार में पैर धुलाकर  पिला चांवल का तिलक लगाकर किया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुए  विधायक ध्रुव ने नवाखाई की शुभकामनाएं देते हुए गोंड़वाना संस्कृति को विश्व की अद्वितीय संस्कृति कही है तथा समाज को इसी तरह परम्परा का निर्वहन करते हुए  आगे बढ़ने के लिए शिक्षा पर जोर दिया तथा समाज की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।कलेक्टर एल्मा ने सामाजिक जनों को समाज हित मे आगे बढ़ते हुए रिस्क लेकर काम करने की बात कहते हुए अपनी संस्कृति को बचाये रखने पर बल दिया।सभा को संरक्षक कुंदन साक्षी,श्रवण मरकाम,अम्बिका मरकाम,रामप्रसाद मरकाम ,प्राचार्य प्रेमलता ध्रुव,साधु नेताम सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया।इस मौके परसमाज के दर्जनों नर्तक दलों द्वारा गोंडी संस्कृति पर आधारित मांदरी ,हुलकी,रिलो नृत्यों की बीच बीच में अपनी प्रस्तुति देकर समाज जनों का ध्यान आकर्षित  करते हुए समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे।इस अवसर पर सोनाउ राम नेताम, मनोज साक्षी,सुखराम मरकाम,के एस ठाकुर,जे आर नागेश,संतोष नेताम,राजेश समरथ,हरक मंडावी,भुनेश्वरी नेताम,विमला मरकाम,फुलेश्वरी नेताम सतरूपा तमोवंशी,शशि ध्रुव,मोहन क़ुर्रू बाबूलाल नेताम,बुधराम नेताम,डोमार ध्रुव,विश्राम मरकाम,प्रमोद कुंजाम,शत्रुध्न मरकाम,पोखन नेताम, वेद मंडावी,दशरथ नेताम,जितेंद्र कुंजाम,ईश्वर मंडावी,महेश गोटा,सहित पांच हजार से अधिक सामाजिक पुरुष महिला युवा युवतियां बच्चें उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads