अनंत बने अभाविप महासमुंद विभाग के विभाग संयोजक रुपाली सोनी को विभाग छात्रा कार्य तथा दीपक सिन्हा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी , प्रांत अभ्यास वर्ग रायगढ़ में घोषणा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अनंत बने अभाविप महासमुंद विभाग के विभाग संयोजक रुपाली सोनी को विभाग छात्रा कार्य तथा दीपक सिन्हा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी , प्रांत अभ्यास वर्ग रायगढ़ में घोषणा

 अनंत बने अभाविप महासमुंद विभाग के विभाग संयोजक रुपाली सोनी को विभाग छात्रा कार्य तथा दीपक सिन्हा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी , प्रांत अभ्यास वर्ग रायगढ़ में घोषणा.



तेजस्वी/छुरा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग 17,18 एवं 19 सितंबर को रायगढ़ में आयोजित किया गया । तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता आए हुए थे इस अभ्यास वर्ग का उद्घाटन अखिल भारतीय एसएफएस कार्य प्रमुख श्री कमल नयन जी एवं प्रांत अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता जी, प्रांत मंत्री श्री शुभम जयसवाल जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री प्रदीप मेहता जी के आतिथ्य में हुआ । अभ्यास के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया कि विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति सैद्धांतिक भुमिका क्या है । प्रांत अध्यक्ष अरुण गुप्ता सर ने प्रस्ताविकी भाषण के माध्यम से बताया गया की अभाविप का प्रांत अभ्यास वर्ग प्रति वर्ष जून माह में संपन्न होता है परंतु कोविड 19 जैसे महामारी के चलते यह अभ्यास वर्ग सितंबर माह में संपन्न हो रहा है । कोविड महामारी के प्रकोप से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है ऐसे समय में भी विद्यार्थी परिषद द्वारा अलग-अलग प्रकार से ब्लड डोनेशन, प्लाजमा डोनेशन, सुखा राशन वितरण, पशु पक्षी के लिए भोजन की व्यवस्था एवं ऐसे सभी कार्य विद्यार्थी परिषद के द्वारा किया गया जिसकी आवश्यकता देश को समय-समय पर रही है । अभ्यास वर्ग 9 सत्रो में चला जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से आए अखिल भारतीय अधिकारीयों का सानिध्य छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ, इस अभ्यास वर्ग में अभाविप महासमुंद विभाग के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए, अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन एवं अंतिम सत्र में छत्तीसगढ़ प्रांत की नवीन घोषणाएं की गई जिसमें अभाविप महासमुंद विभाग के विभाग संयोजक के रूप में अनंत सोनी विभाग छात्रा कार्य प्रमुख के रूप में रुपाली सोनी गरियाबंद जिला संयोजक के रूप में दीपक सिन्हा महासमुंद जिला संयोजक के रूप में ऐश्वर्य पुरोहित जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी गुलाब सेन को प्राप्त हुआ, इन सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने कहा की हम सब मिलकर संगठन कार्य को एक नई गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads