सेवा-कार्य करके मनाया जा रहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सप्ताह
सेवा-कार्य करके मनाया जा रहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सप्ताह
आरंग :-
भाजपा आरंग मंडल परिवार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सप्ताह को सेवा सप्ताह के रुप मे पूरे मंडल मे मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य मे आज रविदास नगर अनुसूचित जाति बस्ती मे सेवा कार्य अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे पं. दीनदयाल जी के तैल चित्र की पूजा-अर्चना करके उनके संपूर्ण जीवन पर वक्ताओ द्वारा प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात जरुरतमंद बच्चो को कापी पेन एवं वर्णमाला-पहाड़ा पुस्तक, बिस्कुट चाकलेट का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा वरिष्ठ नेता के के भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सालिक साहू, वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक अशोक चंद्राकर, मंडल संयोजक गैंदलाल साहू, मंडल मंत्री नरेंद्र लोधी, वरिष्ठ पार्षद सूरज लोधी, भाजयुमो जिला महामंत्री सुशील जलक्षत्री,अनु. जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक खूबचंद साहू, भाजयुमो मीडिया प्रभारी अविनाश साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मनी साहू, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश सोनकर, अनु. जाति मोर्चा महामंत्री महेश मिर्धा,भाजपा नेता जन्नू लोधी , दुर्गेश लोधी,युवा नेता मानू जलक्षत्री, सामाजिक कार्यकर्ता रामू मिर्धा मुहल्लावासी एवं स्कूली विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

