पिपरौद में संपन्न हुआ एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पूर्व कृषि विशेष रुप से पहुंचे शिविर में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पिपरौद में संपन्न हुआ एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पूर्व कृषि विशेष रुप से पहुंचे शिविर में

 पिपरौद में संपन्न हुआ एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पूर्व कृषि विशेष रुप से पहुंचे शिविर में



नवापारा

 . पिपरौद के जनपद सदस्य कमल नारायण साहू के सौजन्य व पिपरौदवासियों के सहयोग से 22 सितम्बर को पिपरौद में सेवा एवं समपर्ण अभियान के तहत आयोजित उक्त शिविर में जगन्नाथ मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी टीम के साथ सेवाएँ दी गई . सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में पिपरौद सहित आसपास ग्राम के कुल 150 लोगों ने अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया . इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित हुए पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू के हाथों प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकंशी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्या मन्दिर पिपरौद की 40 बालिकाओं को कापी व पेन वितरित किया गया . साथ ही शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों व उनकी टीम का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया .  इस अवसर पर कमलनारायण साहू, भाजपा मंडल नवापारा के अध्यक्ष उमेश यादव, भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, परदेशी राम साहू, दयालु गाड़ा, नवल साहू, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला ध्रुव, अन्न्पुराना देवांगन, धन्मती साहू, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, मनीष देवांगन, कैलाश तिवारी, इमरान सोलंकी, वीरेंद साहू, टिंकू सोनी, ड़ीहूराम साहू, सरपंच सुनीता साहू, पवन साहू, पुष्पराज, हेमंत साहू, कुंजू साहू, इंद्रकुमार साहू, नरेन्द्र बर्मन, बजरंगी, भूमिका, दगेश्वरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे .।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads