एमपी के शहडोल निवासी डॉक्टर की सीजी के रायपुर स्थित होटल में संदिग्ध मौत,पुलिस जांच में जुटी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एमपी के शहडोल निवासी डॉक्टर की सीजी के रायपुर स्थित होटल में संदिग्ध मौत,पुलिस जांच में जुटी

 एमपी  के शहडोल निवासी डॉक्टर की सीजी के रायपुर स्थित होटल में संदिग्ध मौत,पुलिस जांच में जुटी



   सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल संदीप में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के उमरिया कोतमा निवासी डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है पुलिस मर्ग कायम कर मृतक के साथी से पूछताछ में जुटी है।

  टीआई गंज थाना विजय यादव ने बताया कि मृतक डॉ विजय निर्मलकर उम्र 38 वर्ष  निवासी कोतमा शहडोल अपने साथी अजय निषाद के साथ परसों दोपहर बाद 3  बजे रायपुर के होटल संदीप आकर ठहरे थे रात्रि करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरे में डॉ का शव फंदे पर लटका है सूचना मिलते ही गंज टीआई विजय यादव मौके पर पहुचे ओर जांच शुरू की।

 *पुलिस पहुची तो नब्ज चल रही थी*

   जब गंज पुलिस मौके पर पहुची तो डॉ जितेंद्र निर्मलकर की नब्ज चल रही थी इसलिए पुलिस ने बिना कोई देरी किये उन्हे अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

  *हत्या या आत्महत्या*

होटल संदीप में फांसी के फंदे पर मिले डॉक्टर की मौत कई अनुत्तरित प्रश्नों को जन्म दे रही है घटना स्थल पर जहां शराब पीने के प्रमाण मिले हैं तो वहीं कमरे में तोड़फोड़ ओर खून के धब्बे भी मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है और मर्ग कायम कर पुलिस अभी मृतक की पोस्टमार्डम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

  *मृतक के साथी से पूंछताछ*

   होटल संदीप में मृतक डॉ निर्मलकर के साथ उनका साथी अजय निषाद भी था उसका कहना है कि वह जोमैटो से खाना लेने गया था और आकर देखा तो डॉ जितेंद्र निर्मलकर फंदे पर लटके थे पुलिस इस सन्दिग्ध मौत के पीछे छिपे रहस्यों को खोजने में लगी है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्प्ष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads