नवचेतना युवा मंच राजिम ने चलाया नशामुक्त विनायक विसर्जन अभियान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवचेतना युवा मंच राजिम ने चलाया नशामुक्त विनायक विसर्जन अभियान

 नवचेतना युवा मंच राजिम ने चलाया नशामुक्त  विनायक विसर्जन अभियान



राजिम

धर्म नगरी राजिम के धार्मिक, साहित्यिक समाजिक एवं गैरराजनीतिक मंच नवचेतना युवा मंच के जागरुक युवा सदस्यों ने नगर मे स्थापित विभिन्न गणेशोत्सव समितियों के  पंडालों में जाकर समितियों के सदस्यों से अपील किया एवं नशामुक्त विनायक विसर्जन का संकल्प लेकर शांतिपूर्वक, नशामुक्त विसर्जन रैली हेतू एक अपील पत्र के द्वारा अपील किया कि हमारे धार्मिक नगरी राजिम की गरिमानूरुप विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न कराएंगे इसी तारतम्य में भगवान विश्वकर्मा मूर्ति पंडाल स्थल पर जाकर राजमिस्त्री संघ राजिम के सदस्यों से भी अपील किया कि भगवान विश्वकर्मा जी के विसर्जन नशामुक्त एवं शांतिपूर्वक किया जाना चाहिए ।





उक्त जानकारी देते हुऐ  मंच के संस्थापक व नगर के पंडित रामबिशाल पांन्डेय शा उ मा विद्यालय के शिक्षक एवं एन सी सी आफिसर सागर शर्मा ने बताया कि नशामुक्त समाज, नगर व राज्य का संकल्प लेकर मंच अपना समय -समय पर ऐसे अभियान का आयोजन करते आ रही है  इसी के अंतर्गत वर्त्तमान में नशामुक्त विनायक विसर्जन अभियान मंच के ऊर्जावान साथी सदस्य जीत्तू यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसमें शीतल नगारची, योगेश पटेल, मुकेश निषाद, रवि निर्मलकर, तेजराम साहू, विजय महोबिया, संजय सोनी,प्रशांत गुप्ता, योगेश शर्मा, अंकित, सपन शर्मा, शेखर महोबिया, सनत देवांगन, पंकज साहू, भरत पटेल, डिकास देवांगन ,यश कहार, राजीव गुप्ता, हुमन देवांगन ,कुंदन सोनकर, करन सोनकर, मोंटू सोनकर ,अमन कश्यप,जय शर्मा,अविनाश चौहान, विविध, डोमन निषाद,परदेशी निषाद आदि शामिल होकर जनजारूकता ला रहे हैं। जिसके लिऐ मंच के संरक्षक एवं मार्गदर्शक शरद  शर्मा ने युवाओं को बधाई दिया।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads