आंचलिक
*विश्व हृदय दिवस पर रेडक्रॉस ने नशा न करने दिया संदेश *
गुरुवार, 30 सितंबर 2021
Edit
*विश्व हृदय दिवस पर रेडक्रॉस ने नशा न करने दिया संदेश *
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
इंडियन रेडक्रॉस जिला शाखा धमतरी के तत्वधान में ब्लॉक काउंसलर अवध राम साहू एवं वॉलिंटियर द्वारा विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर पर पोस्टर पंपलेट के माध्यम से अपने हृदय का ख्याल रखें,नशा ना करें, हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है. अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है।
l अत्याधिक धूम्रपान से हृदय कमजोर पड़ती है आदि जानकारी के साथ स्कूल प्रांगण में हृदय दिवस पर नशा न करने संदेश दिया l जिसमें वॉलिंटियर भारती साहू अंजलि, भूमिका, आरती, भारती, शैलेंद्र कुमार, कुलभूषण ,कुंदन, पोखन, डिंपल, रुकमणी, देवेंद्र कुमार, शिक्षक रामानंद डहरिया, भावना चावड़ा, दीपेश कोसरिया आदि उपस्थित थे।
Previous article
Next article

