प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना अतिआवश्यक-प्रदेश अध्यक्ष सांग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना अतिआवश्यक-प्रदेश अध्यक्ष सांग

 प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना अतिआवश्यक-प्रदेश अध्यक्ष सांग



तेजस्वी यादव/छुरा

सतनाम भवन गरियाबंद परिषर में प्रदेश सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सांग के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।हेमंत सांग पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।कोरोना के दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए पेड़ पौधा का होना आवश्यक है। हर एक लोगों को पौधारोपण के लिए आगे आने की जरूरत है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे अतिआवश्यक हैं।पौधे लगाने से जहां पर्यावरण संरक्षित होता है वह लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन ही मिलता है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय पर पौधरोपण करके उसकी देखभाल करें। क्योंकि अगर पौधे नहीं होंगे तो पृथ्वी में असंतुलन बढ़ जाएगा और जीवन में हरियाली के लिए पौधारोपण पर बल दिया। 





हर एक  व्यक्ति को इसके लिए आह्वान किया।उपस्थित सामाजिक पदाधिकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य होमादेवी सांग, तहसील परिक्षेत्र के राजिम परिक्षेत्र यूथ ब्लॉक अध्यक्ष कोमल, जिला अध्यक्ष मोहन लाल ढिढ़ी यूथ,जिला संयोजक प्रीतम बंजारे यूथ,ब्लॉक उपाध्यक्ष टीकम कुर्रे, श्यामलाल सोरी गुरुजी,पनिहार,तिलेश्वर पात्रे, डायमंड जांगड़े, डोमन पात्रे, कुलेस्वर बघेल, मिथलेश मार्कण्डेय,भानु पात्रे एवं छुरा सतनामी तहसील परिक्षेत्र नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, सचिव डाहरु राम कोशले,देवसिंग रात्रे महंत, जिला उपाध्यक्ष रुपनाथ बंजारे एवं समस्त सामाजिक गण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads