*धान की बोनस राशि एवं उप धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग लेकर पहुंचे विधायक के पास किसान*
*धान की बोनस राशि एवं उप धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग लेकर पहुंचे विधायक के पास किसान*
*ग्राम कसावही एवं लीलर, अरौद, भंवरमरा, बागोडार, जोगीडीह के किसान अपनी समस्या को लेकर पहुंचे विधायक के पास, विधायक ने विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर किसानों को जल्द मांग पुरा होने किए आश्वास्त*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधा से लेकर विभिन्न विकास कार्यों को मूल आधार प्रदान करने वाली क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक रंजना साहू से ग्राम कसावही, लीलर, भंवरमरा, बागोडार, जोगीडीह, अरौद के किसान अपनी विभिन्न समस्या के समाधान के लिए विधायक निवास पर विधायक से मुलाकात करने पहुंचे, जहां पर विधायक रंजना साहू ने सर्वप्रथम ग्राम कसावही के किसानों की समस्या को पूछी। किसानों ने अपनी समस्या व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम कसावही के 20- 25 किसानों का खाता पूर्व में विजया बैंक में था, उसी खाता से सभी किसान अपनी उपज बेच रहे थे, जिसमें राज्य सरकार की घोषणा की धान कि बोनश राशि प्राप्त हुआ, किंतु दुसरा किश्त कि राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, हम सभी किसान की कृषि कार्य में अधिक लागत के कारण आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है , विधायक से निवेदन कर किसानों ने बोनस राशि दिलाने की मांग की। वही ग्राम लीलर, बागोडार, अरौद, जोगीडीह, भंवरमरा के कृषक अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि अछोटा धान उपार्जन केंद्र में प्रतिवर्ष हम सभी किसान धान भेजते बेचने जाते हैं, जिसमें अछोटा की दूरी लगभग 12 से 15 किलोमीटर है, जिससे धान बेचने के समय अत्यधिक लागत वाहन में लगता है, समस्त कृषक की मांग पर अछोटा धान उपार्जन केंद्र द्वारा उप धान उपार्जन केंद्र निर्माण करने समिति द्वारा सहमति भी प्रदान की गई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, सभी किसान की समस्या को ध्यान में रखकर अति शीघ्र उप धान उपार्जन केंद्र खुलवाने की मांग विधायक से किए, जिस पर विधायक रंजना साहू द्वारा त्वरित ही इन बातों पर ध्यान देते हुए विभागीय मंत्री को पत्र प्रेषित किए एवं संबंधित अधिकारियों से इन विषयों पर चर्चा किए तथा जल्द ही मांग पूरा होने का आश्वासन किसानों को दिए हैं।
